सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Reels Under Severe Heatwave, Sri Ganganagar Hits 47°C

Rajasthan Heat Alert: बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और कोटा में सीवियर हीटवेव, 28 मई से बारिश और आंधी के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 27 May 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

राजस्थान में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी का असर जारी है। श्रीगंगानगर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बीकानेर, जैसलमेर और कोटा समेत कई जिले सीवियर हीटवेव की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने 28 मई से बारिश और आंधी की संभावना जताई है।

Rajasthan Reels Under Severe Heatwave, Sri Ganganagar Hits 47°C
राजस्थान में हीट वेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, कोटा समेत कई जिलों में दिनभर सीवियर हीटवेव का दौर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में तेज गर्मी का असर जारी रहेगा। विभाग ने 27 मई के लिए पांच जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 मई से 30 मई तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सीकर जिले में दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलीं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह भी पढें-Rajasthan: 50 लाख में खरीदा गया SI पेपर! परिवार के तीन सदस्य बने आरोपी, SOG ने डिपो मैनेजर को दबोचा

बीकानेर, फलोदी और जैसलमेर क्षेत्र में दिन के समय लू के थपेड़ों ने जनजीवन प्रभावित किया। कई शहरों में दोपहर के समय बाजार और सड़कें सूनी नजर आईं। वहीं रात के तापमान में भी खास राहत नहीं मिल रही है और कई जिलों में गर्म रात का असर बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन तक तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। हालांकि 28 मई के बाद पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और धूलभरी आंधी से गर्मी में आंशिक राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed