सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ‘System Has Collapsed’: Gehlot Launches Sharp Attack on Rajasthan Government

Rajasthan Politics: 'योजनाएं ठप, पेमेंट बंद... मुख्यमंत्री घूमने में व्यस्त, पूरा सिस्टम कॉलेप्स’: गहलोत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 27 May 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राजस्थान में “सिस्टम कॉलेप्स” होने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में भुगतान रुके हैं, कानून व्यवस्था बिगड़ी है, योजनाएं प्रभावित हैं और सरकार प्रशासनिक संवेदनशीलता खो चुकी है।

‘System Has Collapsed’: Gehlot Launches Sharp Attack on Rajasthan Government
अशोक गहलोत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा के सियासी दौरे अब विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राजस्थान की प्रशासनिक और आर्थिक स्थिति को “पूरी तरह कॉलेप्स” बताया है। गहलोत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ठेकेदारों के भुगतान रुके हुए हैं, स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं में पैसा नहीं पहुंच रहा और कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री केवल दौरों और राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त हैं।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और कई विभागों में ठेकेदारों के करोड़ों रुपए के भुगतान लंबित हैं। उन्होंने दावा किया कि दवा सप्लायरों और सहकारी दवा दुकानों तक के भुगतान नहीं हो रहे। छात्रवृत्तियां अटकी हुई हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं में फंड की कमी साफ दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन की कमी को दिखाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रसव के लिए अस्पताल आईं और अपनी जान गंवा बैठीं, लेकिन सरकार की ओर से शुरुआती स्तर पर गंभीरता नहीं दिखाई गई।

विज्ञापन
Trending Videos

यह भी पढें- Rajasthan: जासूसी मामले में आरोपी झाबरा राम को मिली जमानत, गिरफ्तारी प्रक्रिया में कानूनी चूक पर सख्त टिप्पणी

कानून व्यवस्था को लेकर भी गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भरतपुर में ज्वेलर हत्याकांड, महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध और NEET परीक्षा विवाद के बाद छात्र की आत्महत्या का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के पास इन मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है।

गहलोत ने भाजपा सरकार को “सबसे संवेदनहीन सरकार” बताते हुए कहा कि प्रशासनिक मॉनिटरिंग अब सरकारों के बजाय सुप्रीम कोर्ट को करनी पड़ रही है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक हालात को लेकर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि केवल धार्मिक मुद्दों के सहारे राजनीति की जा रही है, जबकि शासन से जुड़े मूल मुद्दे पीछे छूट गए हैं।

इस दौरान गहलोत ने कांग्रेस संगठन में चल रहे जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम को राहुल गांधी का “नया और सफल प्रयोग” बताया। उन्होंने कहा कि इस मॉडल के जरिए जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों और स्थानीय मुद्दों की समझ दी जा रही है। गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस संगठन में अब जिला स्तर के नेताओं की राय को महत्व दिया जाएगा और उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में भी उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार गहलोत के ताजा बयान केवल सरकार पर हमला नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन को फिर सक्रिय करने की रणनीति के तौर पर भी देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed