{"_id":"5fb28fa64c772e49bc3e0f83","slug":"gang-misdeed-with-six-year-old-girl-and-murder-in-ghatampur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर में निठारी जैसा कांड: छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, गला काटकर सिर फोड़ा, दिल निकालकर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घाटमपुर में निठारी जैसा कांड: छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, गला काटकर सिर फोड़ा, दिल निकालकर खाया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
घाटमपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की निर्मम हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर इलाके के एक गांव में दिवाली की रात निठारी कांड जैसी दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। जानकारी के अनुसार, दो युवकों ने पहले तो छह साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मासूम के शव से दिल, गुर्दा, आंतें निकालीं और सिर भी फोड़ दिया। इसके बाद आरोपी युवकों का चाचा बच्ची का दिल खा गया।
2 of 6
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। आरोप है कि संतान प्राप्ति के चक्कर में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सोमवार शाम को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दंपती ने अपने भतीजों के साथ मिलकर इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपी भाइयों को जेल भेज दिया है, जबकि दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
3 of 6
बच्ची की निर्मम हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली (शनिवार) की शाम को गांव से छह साल की बच्ची लापता हो गई थी। रात भर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। रविवार सुबह ग्रामीणों को बच्ची का क्षत-विक्षत शव गांव के बाहर भद्रकाली मंदिर के पास पड़ा मिला। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बच्ची की निर्मम हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 24 घंटे बाद अपना जुर्म कुबूल लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चाचा और चाची के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी चाचा और चाची की शादी 21 साल पहले हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। इसलिए उन्होंने तंत्रमंत्र के चक्कर में आने के बाद किसी बच्ची का दिल खाने पर संतान प्राप्ति की बात अपने भतीजों से कही थी।
विज्ञापन
5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि अपने भतीजों को आरोपी चाचा और चाची ने यह भरोसा दिलाया कि ऐसा कुछ वह दिवाली की लेते हैं तो उन्हें संतान की प्राप्ति हो जाएगी। इसके बाद ही दोनों आरोपी युवकों ने अपने चाचा और चाची के लिए बच्ची को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बच्ची के अंग निकालकर अपने चाचा के घर पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।