सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father poisons son and daughter, both die in agony

Gorakhpur News: पिता ने बेटा-बेटी को दिया जहर, तड़पकर दोनों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Father poisons son and daughter, both die in agony
विज्ञापन
गीडा थाना क्षेत्र के बरवार खुर्द गांव की घटना, आरोपी गिरफ्तार

मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है आरोपी

पिपरौली (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के बरवार खुर्द गांव में बृहस्पतिवार शाम की एक घटना पूरे इलाके के लोगों को झकझोर दिया है। आरोप है कि एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजन सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चलता है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सत्यम कुमार ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे 11 वर्षीय प्रज्ञा, आठ वर्षीय प्राची और साढ़े चार वर्षीय अक्षत हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे सत्यम घर पहुंचा, जबकि उसकी पत्नी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान आरोप है कि उसने अपनी बेटी प्राची और बेटे अक्षत को जहरीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान पहले अक्षत की मौत हो गई, जबकि आधे घंटे बाद प्राची ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मासूमों की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चों के दादा अनिल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता सत्यम को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed