सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Under whose permission, after all, was the late-night party being held at Lohia University?

Lucknow News: आखिर किसकी अनुमति से हो रही थी लोहिया विवि में देर रात पार्टी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Under whose permission, after all, was the late-night party being held at Lohia University?
राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में गत 19 मई की देर रात छात्र-छात्राओं की पार्टी की खबर तब प्रकाश में आई जब 23 मई को विवि प्रशासन ने 110 विद्यार्थियों को नोटिस जारी किया। बीए एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर के ये विद्यार्थी रात 12 बजे के बाद बास्केटबॉल ग्राउंड में पार्टी कर रहे थे। पार्टी कई घंटे तक चली जिसमें छात्राएं भी मौजूद थीं। अब प्रश्न यह उठता है कि जब 17 मई से यहां परीक्षाएं चल रही थीं तो आखिर किसकी अनुमति से इन विद्यार्थियों ने पार्टी की। हालांकि विवि प्रशासन का कहना है कि पार्टी के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
Trending Videos

घटना 19 मई की रात की है तो गार्डों ने इसकी सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड को 20 मई को क्यों दी। रात में ही खबर क्यों नहीं दी गई। अगर सूचना 20 मई को मिल गई थी तो फिर नोटिस जारी करने में इतनी देर क्यों की गई। एक बात और समझ से परे है कि सिक्योरिटी गार्डों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड को जो रिपोर्ट दी है, उसमें 20 से 25 छात्र-छात्राओं की ओर से पार्टी किए जाने का ही जिक्र है। उनमें से कुछ के नाम भी गार्डों ने दिए हैं। इस परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, तो फिर संख्या को लेकर इतना असमंजस क्यों रहा। विवि प्रशासन ने जिन 110 विद्यार्थियों को नोटिस जारी किया है, उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 28 मई तक का समय दिया है। ऐसे में सभी विद्यार्थियों पर एक हजार रुपये की पेनाल्टी लगाना कहां तक उचित था। कई छात्र-छात्राओं का कहना है कि उस पार्टी में शामिल नहीं थे। हाई सिक्योरिटी वाले इस परिसर में इतनी बड़ी घटना होने के बाद तुरंत जिम्मेदारों तक खबर न पहुंचना भी कई सवाल खड़े करता है। यहां तक की हॉस्टल मेें किसी वार्डन तक को खबर नहीं मिली। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। सूत्रों के मुताबिक, किसी विद्यार्थी की शिकायत के बाद विवि प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता, लोहिया विधि विवि, डॉ. शशांक शेखर के अनुसार लेट नाइट पार्टी की गार्डों ने 20 मई को शिकायत की थी। इस पार्टी की अनुमति विद्यार्थियों ने किसी से नहीं ली थी। न ही किसी वार्डन या उच्चाधिकारी को इस पार्टी की सूचना थी। सभी आरोपी छात्र-छात्राओं को नोटिस जारी कर 28 मई तक जवाब मांगा गया है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed