सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Admission Registration Began at 8 PM

एकेटीयू: रात आठ बजे शुरू हुआ प्रवेश रजिस्ट्रेशन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Admission Registration Began at 8 PM
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक प्रवेश के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से सोमवार रात आठ बजे प्रवेश रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 200 से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रवेश आवेदन देर से शुरू होने से छात्र काफी देर तक परेशान रहे। विश्वविद्यालय की ओर से इस साल से पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। यही वजह है कि इससे जुड़ी आवश्यक तैयारी पूरी होने के बाद भी पोर्टल की तैयारी में समय लगा। विश्वविद्यालय ने 25 मई से प्रवेश रजिस्ट्रेशन की सूचना जारी की थी। इस क्रम में छात्र दोपहर से रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार कर रहे थे, किंतु इसमें समय लगा। रात लगभग आठ बजे प्रवेश रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। इससे छात्रों ने राहत की सांस ली। प्रवेश समन्वयक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि आवश्यक तैयारी पूरी कर प्रवेश रजिस्ट्रेशन शुरू करा दिया गया है। पहले दिन 200 से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पहला दिन होने की वजह से व्यवस्था सामान्य होने में थोड़ा समय लगा है, अब इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed