लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी में सोमवार को दिवंगत कलाकार राजीव मिश्रा की स्मृति में कला प्रदर्शनी और परिचर्चा हुई। राजीव नीलम आर्ट्स एवं कल्चरल फाउंडेशन ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदर्शनी में राजीव मिश्रा के चित्रों में सृजन की गहराई और कला का जादू दिखा। साहित्यकार कौशल किशोर ने राजीव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजीव एक पेशेवर और समर्पित कलाकार थे। राजीव ने पूरा जीवन कला शोध में समर्पित किया। कला आत्म-संघर्ष है, जो उनके कार्यों में झलकता है। प्रदर्शनी में उनकी गोशाला सीरीज और एक्रेलिक माध्यम से बने चित्र प्रदर्शित हुए। उपस्थित लोगों ने राजीव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अकादमी के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष गिरीश चंद मिश्र और अध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा मौजूद थे। समीक्षक भूपेंद्र कुमार अस्थाना और अवधेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी में सोमवार को दिवंगत कलाकार राजीव मिश्रा की स्मृति में कला प