{"_id":"6a14be81709154b0b100c1e1","slug":"tree-branches-sparked-electric-wires-causing-a-transformer-fire-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1754729-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेड़ की टहनियों से बिजली के तार में हुई स्पार्किंग, ट्रांसफार्मर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेड़ की टहनियों से बिजली के तार में हुई स्पार्किंग, ट्रांसफार्मर में लगी आग
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर और दुकानों में लगी आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में रविवार देर रात पेड़ की टहनियों के टकराने से बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की कुछ दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से आग पर काबू पाया।
भूतनाथ मार्केट के पास रखे ट्रांसफार्मर के पास पेड़ लगा है। रविवार रात करीब तीन बजे हवा चलने पर तार और टहनियां टकरा गईं। इससे निकली चिंगारी ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ी और वह जलने लगा। पास में बनी कुछ अस्थायी दुकानों के बाहर सो रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग आग बुझाने में लग गए लेकिन वह बढ़ती गई। लपटों ने तीन दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। एफएसओ इंदिरानगर केके सिंह एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया।
ओमनगर में दो दिन से बिजली-पानी का संकट
आलमबाग के ओमनगर में दो दिन से बिजली-पानी का संकट बना हुआ है। यहां के निवासी प्रयास सिंह ने बताया कि एक घंटे बिजली आती तो चार घंटे गायब रहती है। इस कारण मोहल्ले के लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं। बिजली इतनी ज्यादा कट रही है कि इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम से बिजली संकट शुरू हुआ था जो सोमवार शाम में दूर हुआ।
विज्ञापन
इंदिरानगर में डेढ़ घंटे तक गुल रही बिजली
फैजाबाद मार्ग पर भूतनाथ के पास बिजली के केबल में आग लगने के कारण डेढ़ घंटे तक इंदिरानगर ए ब्लॉक में बिजली ठप रही। जेई जयेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 3:30 से सोमवार सुबह 5:05 बजे तक बाधित रही। केबल बदलकर बिजली आपूर्ति चालू की गई।
फैजुल्लागंज में लोगों को राहत
आठ दिन से बिजली संकट झेलते चले आ रहे फैजुल्लागंज के उपभोक्ताओं को सोमवार को राहत मिल गई। मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को एक्सईएन पंकज गुप्ता ने इलाके में ओवरलोड एबीसी सर्किट को अंडरलोड कर नए सर्किट बनाए गए है जिससे राहत मिली है। यहां बंद पड़ी 33 केवी लाइन की खराबी को दूर करने का काम भी चल रहा है। इसके चालू होने से बिजली का अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध होगा।

Trending Videos