सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three girl students fainted due to heat during the exam.

Lucknow News: परीक्षा के दौरान गर्मी की वजह से तीन छात्राएं बेहोश

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Three girl students fainted due to heat during the exam.
शिया कॉलेज में बेहोश हुई छात्रा। स्रोत ः वीडियोग्रैब
विज्ञापन
लखनऊ। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का असर अब विश्वविद्यालय परीक्षाओं पर भी दिखने लगा है। सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध दो कॉलेजों में परीक्षा के दौरान तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल भेजना पड़ा। घटना के बाद लुआक्टा ने एक बार फिर ग्रीष्मावकाश के बाद परीक्षाएं कराने की मांग उठाई है।
Trending Videos


शैक्षिक सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षा के तहत एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय सेमेस्टर की एक छात्रा परीक्षा के दौरान बेहोश हो गई। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और परिजनों को सूचना दी गई। काफी देर तक होश नहीं आने पर छितवापुर पीएचसी से डॉक्टर बुलाया गया। बाद में परिजन छात्रा को अस्पताल ले गए। वहीं, शिया पीजी कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा दे रहीं दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। कॉलेज प्रशासन ने दोनों को कूलर वाले कमरे में बैठाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। लुआक्टा के महामंत्री डॉ. अंशू केडिया ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए कुलपति को पहले ही पत्र भेजकर मांग की गई थी कि परीक्षाएं 15 जून तक पूरी करा ली जाएं या फिर ग्रीष्मावकाश के बाद आयोजित हों। यदि परीक्षाएं कराना अनिवार्य है तो सभी परीक्षाएं दोपहर 12 बजे तक समाप्त कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सम सेमेस्टर परीक्षाएं ग्रीष्मावकाश के बाद कराने से परीक्षा परिणाम में देरी होगी और शैक्षिक सत्र प्रभावित हो सकता है। समाधान परीक्षा टालना नहीं, बल्कि परीक्षा केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विवि प्रशासन ने सभी संबद्ध कॉलेजों को ओआरएस और मेडिकल सहायता के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed