{"_id":"6a14bdfb8da3f1a18d02b30b","slug":"theft-at-mla-ravidas-mehrotras-official-residence-lucknow-news-c-13-lko1096-1753331-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विधायक रविदास मेहरोत्रा के सरकारी आवास में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विधायक रविदास मेहरोत्रा के सरकारी आवास में चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 26 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज के ओसीआर बिल्डिंग स्थित मध्य क्षेत्र के विधायक रविदास मेहरोत्रा के निवास से चोरी का मामला सामने आया है। उनके फ्लैट से दो कंप्यूटर और एक आईफोन-17 चोरी हो गए। विधायक ने अपने सोशल मीडिया संचालक अरिहंत जैन पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विधायक ने तहरीर में बताया कि अरिहंत जैन उनका सोशल मीडिया चलाता था। अरिहंत ने काम के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कंप्यूटर, लैपटॉप और आईफोन-17 मांगे थे। उन्होंने उसे ये उपकरण खरीदवाए और फ्लैट नंबर 32 में रहने दिया। 21 और 22 मई की रात अरिहंत बिना बताए कमरे की चाबी लेकर भाग गया। उन्होंने फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला।
शंका होने पर उन्होंने दूसरी चाबी से फ्लैट खुलवाया। वहां से दो कंप्यूटर और आईफोन-17 गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि अरिहंत ने विधायक निवास का एक कैमरा तोड़ दिया था। फुटेज में 22 मई की रात करीब एक बजे एक चार पहिया वाहन दिखा। अरिहंत ने दो लोगों के साथ मिलकर चोरी का सामान गाड़ी में रखा और भाग निकला। विधायक ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos