सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The plane reached Lucknow after circling Kathmandu airport seven times

Lucknow News: काठमांडो एयरपोर्ट का सात चक्कर लगाकर लखनऊ पहुंचा विमान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The plane reached Lucknow after circling Kathmandu airport seven times
लखनऊ एयरपोर्ट। 
विज्ञापन

Trending Videos


लखनऊ। खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते सोमवार को दुबई से काठमांडो पहुंचे विमान को एयरपोर्ट के ऊपर सात चक्कर लगाने के बाद भी लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। माैसम सामान्य होने पर एक घंटे बाद विमान लखनऊ से काठमांडो के लिए रवाना हुआ।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दुबई से काठमांडो जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान संख्या एफजेड-1595 को शाम 6:55 बजे काठमांडू पहुंचना था। खराब मौसम के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। एटीसी की अनुमति से शाम सात बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। सभी यात्री विमान के अंदर बैठे रहे। विमान में कुल 164 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed