सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager's Head Recovered; DNA Test to be Conducted

Lucknow News: किशोरी का सिर बरामद, होगा डीएनए टेस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 26 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Teenager's Head Recovered; DNA Test to be Conducted
विज्ञापन
लखनऊ। छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस में जिस किशोरी की सिर कटी लाश मिली थी, उसका सिर भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी पिता ने कुशीनगर के ग्रामीण इलाके में नाले में सिर फेंका था। फिलहाल पुलिस ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद बरामद शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
Trending Videos


17 मई को गाड़ी संख्या 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद स्लीपर कोच एस-1 में लोहे का बक्सा मिला था। जीआरपी ने बक्सा खुलवाया, जिसमें बोरे के अंदर सिर कटी लाश थी। शव के टुकड़े कर बक्से में भरे गए थे। जीआरपी ने मामला दर्ज किया था। रूट के रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी की जांच करवाई गई। जीआरपी की पड़ताल के बाद आरोपी पिता बिग्गन को उसके बहन व बहनोई के साथ गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया गया था। आरोपी ने अपनी बेटी शब्बा (15) की हत्या की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसकी बेटी एक युवक से बात करती थी। कई बार मना करने पर भी वह नहीं मान रही थी। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि किशोरी के सिर व धड़ की डीएनए जांच होगी। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि धड़ व सिर एक ही किशोरी का है या दो अलग लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed