{"_id":"6a14be291f4021bcb606fb8c","slug":"rape-victim-reaches-lucknow-from-janpur-identifies-crime-scene-lucknow-news-c-13-lko1070-1754383-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुष्कर्म पीड़िता जनपौर से लखनऊ पहुंची, बताया घटनास्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुष्कर्म पीड़िता जनपौर से लखनऊ पहुंची, बताया घटनास्थल
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 26 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली विश्वविद्यालय की स्नातक छात्रा से सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में चार दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस अब तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सोमवार को जौनपुर से लखनऊ पहुंची छात्रा की मदद से पुलिस उस फ्लैट तक पहुंची, जहां उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। घटना के बाद से छात्रा काफी डरी व सहमी हुई है।
डीसीपी साउथ अमित कुमार ने बताया कि छात्रा को बयान के लिए बुलाया गया था। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में अपने आरोप दोहराए। जल्द ही छात्रा का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन बंद हैं। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में जौनपुर भी भेजी गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट में हुई घटना
एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि छात्रा ने मेदांता अस्पताल के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट में घटना बताई। पुलिस टीम फ्लैट पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। छानबीन में पता चला कि आरोपियों ने वह फ्लैट किराये पर ले रखा था। नामजद आरोपी शिवम और सनी यादव भी स्नातक के छात्र हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में हो चुका है छात्रा का मेडिकल
19 मई को छात्रा ने दिल्ली के आनंद विहार पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया था। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि वहां हुए मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। छात्रा ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि दिल्ली पहुंचने के बाद उसने पहने हुए कपड़े धूल दिए थे और नहा लिया था। मेडिकल में शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले थे। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर छात्रा का फिर से मेडिकल कराया जाएगा। सूत्र यह भी बताते हैं कि लखनऊ से दिल्ली जाते वक्त छात्रा ने कई बार आरोपी शिवम से फोन पर बात की थी।
यह है पूरी घटना
दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही जौनपुर निवासी छात्रा को उसके परिचित जौनपुर के जलालपुर बहरीपुर निवासी शिवम, सनी और उनके एक साथी ने फ्लैट में बंधक बनाकर 15 मई से 18 मई के बीच सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को चारबाग रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया था। 18 मई को छात्रा दिल्ली पहुंची और आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मामला लखनऊ से जुड़ा था तो 22 मई को केस सुशांत गोल्फ सिटी ट्रांसफर कर दिया गया।

Trending Videos