{"_id":"6a14bd9ca6d06f9ee5003df4","slug":"farmer-abducted-by-suv-occupants-dumped-a-short-distance-away-lucknow-news-c-13-lko1096-1753678-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसान को एसयूवी सवार लोगों ने किया अगवा, कुछ दूरी पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसान को एसयूवी सवार लोगों ने किया अगवा, कुछ दूरी पर फेंका
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 26 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। सैरपुर के उमरभारी गांव निवासी किसान रामसेवक को शनिवार दोपहर घर से एसयूवी सवार लोग अगवा कर ले गए। आरोपियों ने उन पर जबरन जमीन की रजिस्ट्री का दबाव डाला। शोर मचाने पर आरोपी किसान को चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग निकले। किसान की तहरीर पर एक नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद बता रही है।
किसान रामसेवक के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अमरेंद्र यादव उर्फ पप्पू बाबा अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। वे उन्हें जबरन एसयूवी में बैठाकर ले गए। आरोपियों ने रास्ते में जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रैथा रोड पर धनीराम मार्केट के पास भीड़ देखकर उन्होंने शोर मचाया। खुद को फंसता देख आरोपियों ने उन्हें चलती गाड़ी से धक्का दे दिया और भाग निकले। सड़क पर गिरने से उन्हें मामूली चोटें आईं।
पुलिस पर घटना को दबाने का आरोप
रामसेवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने इसे रुपयों के लेनदेन का विवाद बताकर दबाने का प्रयास किया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर सैरपुर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश मिला। डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बताया कि अमरेंद्र यादव व कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण और धमकाने की एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos