सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Build a Career in the Social Sector

Lucknow News: सामाजिक क्षेत्र में बनाएं कॅरिअर, 50 हजार तक मानदेय

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Build a Career in the Social Sector
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि का प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों के लिए विकास और सामाजिक क्षेत्र में कॅरिअर के दो महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराने जा रहा है। यह अवसर धरमपाल सत्यपाल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट साम्या और उत्तर प्रदेश स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन के माध्यम से दिए जा रहे हैं। इनमें जेंडर रिसोर्स पर्सन और यंग प्रोफेशनल के पद शामिल हैं, जिनके लिए 50,000 रुपये प्रतिमाह तक का मानदेय मिलेगा।


प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि लविवि का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक परिवर्तन और सामुदायिक नेतृत्व से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (यूपीएसआरएलएम) ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए एमबीए और एमएसडब्ल्यू पृष्ठभूमि के अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रतिमाह तक का मानदेय दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रोजेक्ट साम्या के तहत जेंडर रिसोर्स पर्सन के पद पर नियुक्तियां होंगी। इसके लिए सोशल वर्क, जेंडर स्टडीज़, लॉ और अन्य सामाजिक विज्ञान विषयों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ्का अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


कुलपति प्रो. जेपी सैनी के अनुसार विद्यार्थियों को पारंपरिक रोजगार के बजाय सामाजिक विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े क्षेत्रों में भी सक्रिय होना चाहिए। विवि का लक्ष्य ऐसे अवसर प्रदान करना है, जहां विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के साथ सामाजिक संवेदनशीलता भी विकसित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed