सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ashwin and Devansh in pre-quarterfinals

Lucknow News: अश्विन व देवांश प्री क्वार्टर फाइनल में

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ashwin and Devansh in pre-quarterfinals
विज्ञापन

लखनऊ। ला-मार्टीनियर कॉलेज के छात्र अश्विन चौहान व देवांश विज ने आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में घरेलू कोर्ट पर उम्दा खेल दिखाते हुए बालक एकल के मुख्य ड्रा में जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। एसडीएस टेनिस अकादमी की ओर से ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में सोमवार को बालक एकल में राउंड 32 के मैच खेले गए।

इस दौरान शीर्ष वरीय यूपी के फैज किदवई, तीसरी वरीय मेहर खोसला, चौथी वरीय वंशराज जलोटा, पांचवीं वरीय तेलंगाना के अंकित ने भी जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई। उत्तराखंड के अश्विन चौहान ने बिहार के अमन सिंह को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-1, 4-6, 10-8 से शिकस्त दी। वहीं देवांश विज ने अदम्य सिंह के खिलाफ सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से जीत दर्ज की। शीर्ष वरीय फैज किदवई ने उत्तराखंड के शौर्य बिष्ट को 6-0, 6-0 से हराया जबकि तीसरी वरीय मेहर खोसला ने यूपी के अक्षत त्यागी को 6-1, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चौथी वरीय वंशराज जलोटा ने शौर्य सिंह को 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। दूसरी ओर तेलंगाना के अंकित ने यूपी के नीलोत्पल सिंह को 6-1, 6-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। यूपी के मोहम्मद आरिज ने अमर्त्य चौधरी को सुपर टाईब्रेकर में 1-6, 6-2, 10-8 से हराया। वहीं महाराष्ट्र के निपुन चौहान ने यूपी के अभिउदय सिंह के खिलाफ 2-6, 7-5, 10-4 से जीत दर्ज की। अन्य मैचों में यूपी के सात्विक गुप्ता ने समर्थ भटनागर को 6-0, 6-2, यूपी के आदित्य वैभव ने विशेष शुक्ला को 6-2, 6-0, यूपी के रोहिन राज ने अर्जुन शर्मा को 6-3, 6-0, यूपी के रिशांत जायसवाल ने बिहार के आकाशदीप प्रसाद को 6-1, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
Trending Videos


दूसरी ओर यूपी के विराट सिंह ने एकाग्र सिंह को 6-1, 6-0 से, यूपी के ध्रुव सिंह ने मनन कपूर को 6-0, 6-0 से, प्रणव शर्मा ने हर्ष वर्धन सिंह को 6-3, 6-2 से और यूपी के अनुरुद्ध कुमार ने एकांश चंद्रा को 6-0, 6-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed