सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tawi river, drowned, child

Jammu News: क्रिकेट खेलने के बहाने दोस्तों के साथ तवी में पहुंचा, नहाते हुए डूबा, 10 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
tawi river, drowned, child
विज्ञापन
जम्मू। बाग-ए-बाहु स्थित हरकी पौड़ी के पास तवी नदी में डूबने से 15 वर्षीय युगवीर सिंह चिब (युवी) की मौत हो गई। वह सैनिक कॉलोनी में क्रिकेट खेलने की बात कहकर दोस्तों के साथ हरकी पौड़ी आया था। दसवीं कक्षा के छात्र दोस्तों के साथ सोमवार सुबह नहाने के लिए गया था। तेज बहाव के कारण नदी में गिर गया। 10 घंटे तक के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया।

युवी तड़के करीब साढ़े चार बजे घर से निकला था। उसने मां को बताया था कि दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जा रहा है। वह साइकिल पर हरकी पौड़ी पहुंच गया। पृथ्वी देव सिंह ने बताया कि सभी दोस्तों ने पहले बावे वाली माता के दर्शन करने जाना था लेकिन युवी ने नदी में नहाने की बात कही। सुबह करीब छह बजे नदी किनारे पहुंचे। सोमवती अमावस्या होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। ऐसे में एकांत वाले स्थान पर नहाने की योजना बनाई। युवी ने जल्दी से कपड़े उतारे और मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए पानी में उतर गया। इस दौरान वह गहरे पानी की ओर चला गया। देखते ही देखते डूबने लगा। शोर मचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। देखते ही देखते युवी आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पौने नौ बजे एसडीआरएफ को मिली जानकारी
दोस्तों के अनुसार युवी सुबह करीब छह बजे नदी में डूब गया था। एनडीआरएफ को पीसीआर से सुबह 8:40 बजे सूचना मिली और एएसआई मोहम्मद शकूर टीम के साथ पहुंचे। तलाशी अभियान शुरू किया। दस बजे तक सफलता नहीं मिलने के बाद गोताखोर को उतारा गया। हर संभावित इलाके में अभियान चलाया लेकिन दोपहर तक कुछ पता नहीं चल सका। एक बार फिर टीम तलाश में जुटी और शाम 4:30 बजे युवी का शव नदी की तलहटी से मिला।
विज्ञापन

------
पहले भी बिना बताए गया था युवी, तब पड़ी थी डांट
बेसुध हालात और नम आंखों से मां रानी ने कहा कि मेरा युवी अब कभी वापस नहीं आएगा। उसने मुझे नहीं बताया था कि वह इतनी दूर जा रहा है। वह पहले भी एक बार बिना बताए हरकी पौड़ी गया था। उसे काफी डांटा पड़ी थी जिसके बाद उसने वहां नहीं जाने की बात कही थी। हमें नहीं पता था कि वह दोस्तों के साथ वहां जा रहा है। हाल के दिनों में दोस्तों के साथ लगातार तवी नदी जा रहा था। मौत की जानकारी मिलने पर सेना में कार्यरत पिता पूरन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। वे पूरी तरह से बेसुध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed