{"_id":"6a3068ff052548281106f939","slug":"janipur-park-bad-condition-jammu-news-c-10-jmu1062-939129-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टूटी दीवारें और बदहाल प्रवेश द्वार से लोगों का स्वागत कर रहा जानीपुर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टूटी दीवारें और बदहाल प्रवेश द्वार से लोगों का स्वागत कर रहा जानीपुर पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर कॉलोनी का पार्क बदहाल है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि स्थानीय लोगों और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चहारदीवारी कई जगह से टूट चुकी है। मुख्य द्वार भी क्षतिग्रस्त है जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इतनी ही नहीं, जगह जगह गंदगी फैली है और शाम ढलते ही पार्क अंधेरे में डूब जाता है। स्थानीय विजय का कहना है कि पार्क में चारों ओर गंदगी फैली है। न तो घास काटी जा रही है और न ही पौधों की देखभाल हो रही है। कई बेंच टूट चुके हैं जिससे बुजुर्गों और अन्य लोगों को बैठने में परेशानी हो रही है। संजीव शर्मा के अनुसार सबसे बड़ी समस्या यह है कि रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है जिस कारण शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है और असामाजिक तत्व पार्क में कब्जा कर लेते हैं।
मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि पार्क कभी सैर और बच्चों के खेलने का प्रमुख स्थान था लेकिन अब हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। कई बार संबंधित विभाग के समक्ष समस्या उठाई गई लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की टूटी दीवारों और गेट की मरम्मत करवाई जाए, साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, पौधे लगाए जाएं तथा प्रकाश व्यवस्था बहाल की जाए ताकि फिर से बेहतर सुविधा मिल सके।