{"_id":"6a3068a497de9532410f1705","slug":"skims-soura-admission-cet-jammu-news-c-10-jmu1052-939069-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किम्स सौरा : एमएससी टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए सीईटी 20 को, एडमिट कार्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्किम्स सौरा : एमएससी टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए सीईटी 20 को, एडमिट कार्ड जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। स्किम्स सौरा (श्रीनगर) में एमएससी टेक्नोलॉजी कोर्स में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 20 जून को होगा। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम (जेकेबीओपीईई) ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरविंदर राज वर्मा के अनुसार प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.jkbopee.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही पहचान का प्रूफ साथ लाना आवश्यक होगा। सुबह 08:45 बजे तक परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करना होगा। साढ़े नौ बजे तक परीक्षा हॉल में एंट्री होगी।
सेंटर सुपरवाइजर भी अभ्यर्थी की पहचान चेक करेगा। परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। परीक्षा हॉल के भीतर टैब, स्मार्ट फोन, मोबाइल, पेजर, ब्लूटूथ डिवाइस, कैमरा, कैलकुलेटर सहित अन्य गैजेट नहीं ले जाया जा सकेगा। परीक्षा में सौ सवाल आएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
शाम को जारी होगी आंसर-की
परीक्षा के बाद शाम करीब छह बजे या अगली दोपहर दो बजे तक वेबसाइट पर आंसर-की अपलोड कर दी जाएगी जो 21, 22 और 23 जून तक वेबसाइट पर रहेगी। अभ्यर्थी आंसर-की पर किसी भी तरह की आपत्ति परीक्षा पुस्तक में शामिल दस्तावेज सबूत के साथ जता सकेंगे।