{"_id":"69ff9ecc36e14f499e0951cd","slug":"road-accident-samba-news-c-272-1-raj1001-107216-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्कूल बस से टकराई यात्री बस और टेंपो \nट्रैवलर, 10 विद्यार्थियों समेत 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्कूल बस से टकराई यात्री बस और टेंपो ट्रैवलर, 10 विद्यार्थियों समेत 11 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- राजोरी के कालाकोट में हादसा, दो बच्चों की हालत गंभीर, जीएमसी रेफर
- तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। कालाकोट ब्लाॅक में शनिवार को सड़क हादसे में 10 स्कूली छात्रों समेत 11 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की यात्री बस और टेंपो ट्रैवलर के साथ टक्कर हो गई। स्कूल बस दोपहर में छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। कालाकोट के पास यात्री बस ने पीछे से इसे टक्कर मार दी। इसके पीछे आ रहा एक टेंपो ट्रैवेलर भी बस से टकरा गया। स्कूल बस में सवार 10 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकोट पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल दो छात्रों को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार अन्य घायलों की हालत स्थिर है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। हादसे से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल वाहनों तथा सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने की मांग की है।
ये हुए हैं घायलरिजवान, इकरा चौधरी, युविका, सैफ्रोन साबरी निवासी दयालाह, साक्षी निवासी भटेरा, मानवी गैजा व युवराज सिंह निवासी पंजनारा, वाणी राजपूत निवासी सैलसुई, ईशा देवी निवासी जिगनी, हरमन सिंह निवासी कोठियां, सरिता निवासी जिगनी शामिल हैं।