सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: उत्तरवाहिनी में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं को सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 16 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासन की तत्परता से समय रहते पहुंचाया अस्पताल, हालत स्थिर


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। सोमवती अमावस्या पर उत्तरवाहिनी तीर्थ स्थल में चल रही धार्मिक यात्रा के दौरान सोमवार तड़के दो महिला श्रद्धालुओं को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की तत्परता से दोनों महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार पहली महिला श्रद्धालु बिमला देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी सांबा को सोमवार सुबह करीब चार बजे उत्तरवाहिनी में स्थित गुप्त गंगा में पवित्र स्नान के दौरान सांप ने डंस लिया। वहीं दूसरी घटना सुबह करीब पांच बजे हुई जब ललिता देवी पत्नी मोहन लाल निवासी सांबा को स्नान के दौरान सांप ने डंस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाई और उपचार के लिए विजयपुर अस्पताल पहुंचाया। सोमवती अमावस्या के अवसर पर उत्तरवाहिनी और पुरमंडल में हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हुए हैं। घटना के बाद प्रशासन ने तीर्थ स्थल पर सुरक्षा और सतर्कता के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed