{"_id":"6a30656bdbfd0ccda50c18bb","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-113081-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किरायेदार सत्यापन में लापरवाही, सांबा में 19 मकान मालिकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किरायेदार सत्यापन में लापरवाही, सांबा में 19 मकान मालिकों पर एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के चलते पुलिस सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमरनाथ यात्रा के चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस ने किरायेदार सत्यापन अभियान चलाते हुए 19 मकान और भूमि मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आरोप है कि इन लोगों ने किरायेदारों और घरेलू सहायकों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराई।
पुलिस के अनुसार थाना बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में 13 और थाना सांबा क्षेत्र में 6 मामले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई बाहरी राज्यों से आकर किराये पर रहने वाले लोगों और घरेलू सहायकों के सत्यापन अभियान के दौरान की गई।
गौरतलब है कि जिला मजिस्ट्रेट सांबा ने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया हुआ है। इसके बावजूद कई मकान मालिकों ने आदेशों का पालन नहीं किया। एसएसपी सांबा ने लोगों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों और घरेलू सहायकों का पूरा विवरण नजदीकी पुलिस थाने में उपलब्ध कराएं।