सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: राजन क्रिकेट क्लब ने थलोरी वॉरियर्स को 41 रन से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 16 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
विज्ञापन
विलेज लेवल टूर्नामेंट सीजन-1 के सुपर नॉकआउट मुकाबले करवाए

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। विलेज लेवल टूर्नामेंट सीजन-1 के सुपर नॉकआउट मुकाबले में राजन क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थलोरी वॉरियर्स को 41 रन से पराजित कर दिया। महादेव क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए 12-12 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजन क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
टीम की तरफ से प्रथम ने मात्र 18 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसमें तीन चौके और छह छक्के शामिल रहे। शुभम ने 28 और वंश सलाथिया ने 18 रन का योगदान दिया जबकि टीम को अतिरिक्त के रूप में 16 रन मिले। थलोरी वॉरियर्स की ओर से अमन डीजे ने तीन विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थलोरी वॉरियर्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। राजन क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। निर्धारित 12 ओवर में थलोरी वॉरियर्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी। इस तरह राजन क्रिकेट क्लब ने 41 रन से प्रभावशाली जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में दावेदारी मजबूत कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed