{"_id":"6a14b5cf3b63b1ac720bd151","slug":"news-updates-of-26-may-india-news-president-murmu-sikkim-visit-north-east-west-south-news-in-hindi-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: आज से तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू; नई दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: आज से तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू; नई दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Tue, 26 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और भारत-चीन सीमा के निकट स्थित नाथुला का भी दौरा करेंगी। अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार दोपहर गंगटोक स्थित लिविंग आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगी। इसके बाद वह लोक भवन जाएंगी और फिर देवराली स्थित नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी तथा रिज पार्क के ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगी। 27 मई को राष्ट्रपति नाथुला जाएंगी, जहां वह भारत-चीन सीमा क्षेत्र की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी। इसके बाद वह सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह में वर्ष 2023, 2024 और 2025 बैच के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति 28 मई को पलजोर स्टेडियम में सिक्किम पुलिस की परेड में भी हिस्सा लेंगी।
Trending Videos
बंगाल: होल्डिंग सेंटर शुरू 12 संदिग्ध घुसपैठिए रखे गए
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने घुसपैठ के खिलाफ अभियान पता लगाओ, हटाओ और निर्वासित करो शुरू कर दिया है। गृह मंत्रालय व आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम-2025 के तहत सीमावर्ती जिलों में होल्डिंग सेंटर (अस्थायी शिविर) शुरू कर दिए हैं। केंद्रों में अब तक छह नाबालिगों समेत 12 संदिग्धाें को रखा है। मुर्शिदाबाद के लालगोला स्थित पद्मा भवन और मालदा के चंदन पार्क में बने केंद्रों में संदिग्ध बांग्लादेशियों को कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है। पद्मा भवन में बने शिविर में तीन संदिग्ध घुसपैठिये रखे गए हैं। चंदन पार्क में नौ संदिग्धाें को रखा गया है। इनमें तीन महिलाएं व छह नाबालिग हैं। इन्हें रविवार को पकड़ा था। संदिग्धों को केंद्रों में अधिकतम 30 दिन रखा जाएगा, जहां उनके बायोमेट्रिक डाटा और दस्तावेज की जांच होगी। फिर उन्हें निर्वासन के लिए सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल में अफसरों से कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत अवैध प्रवासियों को घुसपैठिया मानकर गिरफ्तार किया जाएगा।

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी का मॉनिटर जब्त
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास शांति निकेतन में सोमवार को पुलिस ने टीवी मॉनिटर जब्त कर लिया। पुलिस के मॉनिटर ले जाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब हाल में अभिषेक के आवास व दफ्तर से अतिरिक्त सुरक्षा हटाई गई है। परिसर में लगा स्कैनर भी निकाल लिया गया था। मॉनिटर इसी स्कैनर से जुड़ा था। तृणमूल की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पीएनजी वाले ग्राहकों को ट्रांसफर वाउचर का विकल्प
पाइप से मिलने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में एलपीजी कनेक्शन बहाल कराने के लिए ट्रांसफर वाउचर का विकल्प मिलेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण विनियमन) संशोधन आदेश जारी किया है। एलपीजी कनेक्शन वाले उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन पाने के 30 दिन में एलपीजी कनेक्शन खत्म करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपभोक्ता भविष्य में गैर-पीएनजी क्षेत्र में एलपीजी कनेक्शन बहाल कराने के लिए ट्रांसफर वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। यह संशोधन उन ग्राहकों को राहत देगा, जो भविष्य में ऐसे क्षेत्रों में स्थानांतरित हो सकते हैं, जहां पीएनजी उपलब्ध या व्यावहारिक नहीं है। प्रवासी परिवारों, किरायेदारों व छात्रों को भी राहत मिलेगी।

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक आज
क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की भारत की मेजबानी में मंगलवार को बैठक होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग व जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी शामिल होंगे। मोतेगी व वोंग भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग मजबूत करने के साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। वैश्विक आतंकवाद और उभरते साइबर खतरों से निपटने पर भी बात होगी। आगामी क्वाड शिखर सम्मेलन का आधार तैयार किया जाएगा। जापानी विदेश मंत्री मोतेगी ने जयशंकर के साथ बैठक कर दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बात की।

कर्नाटक: बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 24 करोड़ की ठगी के छह आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक राज्य साइबर कमांड ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल किए गए छह मोबाइल फोन भी जब्त किए। बंगलूरू के साइबर कमांड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रणब मोहंती ने बताया कि आरोपियों ने खुद को सीबीआई और ईडी का वरिष्ठ अधिकारी बताकर 74 साल की महिला से 24 करोड़ रुपये ठगे। डीजीपी मोहंती ने आगे बताया कि आरोपियों की पहचान तमिलनाडु के इरोड के रहने वाले एन शिवज्ञानम, मुंबई के अक्काच मलिक, अहमदाबाद के पलक भाई पटेल और अमित नरेंद्र पटेल, नई दिल्ली के ओम प्रकाश राजपूत और बिहार के गौरव कुमार के तौर पर की गई। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने एनसीआरपी पोर्टल की मदद से अपराध से हासिल अवैध पैसे को वैध बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे कई म्यूल खातों को फ्रीज करने में कामयाब रही। इससे चार करोड़ रुपये से अधिक की रकम बचा ली गई और अदालत के आदेशों के जरिये लगभग 1.50 करोड़ रुपये बरामद भी किए गए।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित महिला पर दबाव डालकर इस साल 10 फरवरी से 24 अप्रैल के बीच 26 ट्रांजैक्शन्स के जरिये देश भर के 10 बैंकों के 23 म्यूल (बिचौलिया) बैंक खातों में 24 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए। बैंक के 24 अप्रैल को साइबर कमांड यूनिट को संदिग्ध ट्रांजैक्शन की कोशिशों के बारे में सचेत करने पर इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर और पीड़ित महिला को समझाया-बुझाया। इस तरह, धोखेबाजों के म्यूल खातों में और पैसे ट्रांसफर होने से रोककर तीन करोड़ रुपये बचा लिए गए। बुज़ुर्ग महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

मणिपुर: हथियारों संग चार उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पूर्वी जिलों में सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान थोंगपी गुइते (33) और शोखोमांग बैते (40) के रूप में हुई है। इनके पास से एक एआर-47 राइफल, एक 9एमएम पिस्टल, 31 कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। वहीं, शनिवार को वांगखेई अयांगपल्ली रोड से मणिपुर रिवोल्यूशनरी आर्मी के दो विद्रोहियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान निंगथौजम विक्की सिंह उर्फ मुनल और निंगथौजम ईश्वरचंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

सीबीआई ने घूसखोर जेई किया गिरफ्तार
सीबीआई ने जम्मू के नरवाल स्थित पीएचई मैकेनिकल अर्बन सर्कल के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कार्यरत एक कनिष्ठ सहायक (जेई) को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायकर्ता से उसकी पेंशन प्रक्रिया को मंजूरी देने के लिए 4,500 रुपये की घूस मांगी थी। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा गया कि शिकायत मिलने पर उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि आरोपी ने रिश्वत लेने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से क्यूआर कोड साझा किया था। सीबीआई ने रविवार को जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

हावड़ा में कुख्यात अपराधी को पुलिस ने अंडरवियर में घुमाया
बंगाल के हावड़ा में कुख्यात अपराधी आकाश सिंह को पुलिस ने अंडरवियर में सड़क पर घुमाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर बहस शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार हावड़ा सिटी पुलिस आरोपी आकाश सिंह को अपनी हिरासत में लेकर मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी थाना क्षेत्रों में विभिन्न अपराध स्थलों पर पहुंची। मुख्यमंत्री पहले ही कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की बात कह चुके हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन प्रक्रिया का हिस्सा थी, जिसके जरिये पुराने मामलों में अपराध की योजना, सहयोगियों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाने की कोशिश की गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को अलग-अलग इलाकों में ले जाया गया। वायरल वीडियो में वह काले रंग के बरमूडे और हथकड़ी में दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी यह कहते हुए सुनाई देता है कि उसे नहीं पता कि उसे क्यों घुमाया जा रहा है और उसने कोई अपराध नहीं किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों की जांच चल रही है। जांच अधिकारी घटनास्थलों पर जाकर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटे हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दे रही है। हालांकि, घटना के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और कानूनी विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि किसी भी आरोपी को सार्वजनिक रूप से इस तरह पेश करना उसकी गरिमा और कानूनी अधिकारों से जुड़ा विषय है।