सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27 May 2026 Major Events

आज के दिन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सिक्किम दौरे का दूसरा दिन, आईपीएल में खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 27 May 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

नमस्कार! आज है बुधवार, 27 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

27 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 27 मई 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के सिक्किम दौरे का आज दूसरा दिन है।  वहीं, आईपीएल में राजस्थान और हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।

Trending Videos

राष्ट्रपति का सिक्किम दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किम के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वह नाथुला दर्रे का दौरा करेंगी। आज ही वे गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ा
उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल आज खत्म होने वाला था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही छह माह तक प्रशासक बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। अब बुधवार से प्रदेश की सभी 57,694 ग्राम पंचायतों में निवर्तमान प्रधान प्रशासक की भूमिका निभाएंगे। इससे गांवों में सफाई, पेयजल, मनरेगा, सड़क मरम्मत और अन्य जरूरी विकास कार्य चलते रहेंगे। प्रदेश में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। वहीं, क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल 19 जुलाई और जिला पंचायतों का 11 जुलाई को खत्म होगा। ऐसे में जुलाई में इन संस्थाओं में भी प्रशासक नियुक्त किए जाने की संभावना बढ़ गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

त्विषा शर्मा दहेज हत्या मामले में सुनवाई
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में बुधवार को त्विषा शर्मा दहेज हत्या मामले में सुनवाई होगी। प्रदेश सरकार की तरफ से भोपाल की पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को दहेज हत्या के अपराध में मिली अग्रिम जमानत याचिका निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। इसके अलावा जमानत मिलने पर वह साक्ष्यों को प्रभावित कर सकती हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बिहार कैबिनेट की बैठक
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी। इस बैठक में चार विभागों की समीक्षा हो सकती है। 

उत्तराखंड नगर निकायों के लिए नामांकन
उत्तराखंड के तीन नगर निकायों में  27 मई से 29 मई को सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच नामांकन पत्र बिक्री, नामांकन जमा होंगे। 30 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 मई को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। एक जून को सुबह दस बजे से चुनाव चिह्न आवंटन होगा।  इसके बाद नौ जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक तीनों निकायों में मतदान होगा और 11 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बीडब्ल्यूएसएसबी का कार्यक्रम 
बंगलूरू जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) बुधवार को बंगलूरू में भारत के पहले और सबसे बड़े राष्ट्रीय एआई और डिजिटल जल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसमें वह शहरी जल प्रबंधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ चर्चा करेंगे।

इस्पात मंत्रालय का कार्यक्रम
इस्पात मंत्रालय बुधवार को वर्चुअल माध्यम (ऑनलाइन) से इस्पात के आयात से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए एक 'ओपन हाउस' का आयोजन करेगा। कंपनियां और एसोसिएशन इस ओपन हाउस में सिम्स/ सरल सिम्स/ क्यूसीओ छूट से संबंधित अपनी समस्याएं या मुद्दे प्रस्तुत कर सकते हैं। 

एसकेएम का देशव्यापी आंदोलन
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बुधवार से देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। एसकेएम ने किसान संगठनों और कृषि श्रमिकों से केंद्र सरकार के हालिया न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) आदेश तथा 2026-27 खरीफ सत्र की मूल्य नीति पर कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की रिपोर्ट की प्रतियां जलाने का आह्वान किया है। एसकेएम ने एक प्रेस विज्ञप्ति में केंद्र सरकार पर धोखाधड़ीपूर्ण एमएसपी व्यवस्था लागू करने, ईंधन की कीमतें बढ़ाकर किसानों पर बोझ डालने और उर्वरक स्थिति को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया है। 

आईपीएल में एलिमिनेटर मुकाबला
आईपीएल में बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत होगी। लीग स्टेज में एसआरएच ने नौ जीत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि राजस्थान आठ जीत के साथ चौथे नंबर पर रही। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

देश के पहले प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि
आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि है। आज ही ही के दिन 1964 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed