{"_id":"6a161db3c72a4ef26c036fa9","slug":"maharashtra-updates-27th-may-news-in-hindi-mumbai-police-arrest-drugs-seized-politics-crime-thane-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Updates: मुंबई में 51 करोड़ रुपये की ड्रग बरामद, तीन गिरफ्तार; मीरा रोड में बकरी बांधने पर तनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Updates: मुंबई में 51 करोड़ रुपये की ड्रग बरामद, तीन गिरफ्तार; मीरा रोड में बकरी बांधने पर तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 27 May 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अग्रिपाड़ा इलाके में चल रही अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 50.74 करोड़ रुपये कीमत की मेफेड्रोन यानी एमडी ड्रग और केमिकल बरामद किए। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई सोमवार को कंदिवली यूनिट ने किराए के एक ठिकाने पर की। पुलिस को मौके से 6.188 किलो एमडी ड्रग, 8.305 किलो लिक्विड एमडी और ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। इसके अलावा एक देसी पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, जब्त ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
Trending Videos
मीरा रोड में बकरी बांधने को लेकर तनाव, इलाके में भारी पुलिस तैनात
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले हाउसिंग सोसायटी में कुर्बानी के लिए बकरियां बांधने को लेकर तनाव पैदा हो गया। यह विवाद रविवार को श्रीष्टि कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ, जहां अस्थायी शेड बनाने और बकरियां रखने का विरोध हुआ। विरोध के बाद शेड हटाया गया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। सोमवार को कुछ लोगों ने सोसायटी गेट पर नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान माहौल और गरमा गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं पर ब्लेड से हमला भी किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। प्रशासन ने बताया कि 51 बकरियों को नगर निगम की गाड़ियों से वहां से हटाया गया है। मामले में धार्मिक भावनाएं भड़काने और सार्वजनिक शांति भंग करने को लेकर केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

कांग्रेस का आरोप, परिषद चुनाव से पहले पार्षदों की हो रही खरीद-फरोख्त
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि चंद्रपुर और गढ़चिरौली के 23 कांग्रेस पार्षद अचानक संपर्क से बाहर हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्षदों को पांच-पांच लाख रुपये देकर दूसरी तरफ ले जाया गया है। वडेट्टीवार ने कहा कि पार्टी ऐसे “बेचे गए” प्रतिनिधियों के खिलाफ व्हिप जारी करने और अयोग्यता की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रपुर में खुलेआम हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है और इसमें सत्ताधारी दल के एक विधायक की भूमिका है। कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्याज की कीमत गिरने से किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है। वडेट्टीवार ने कर्जमाफी के वादे पर भी सवाल उठाए और कहा कि अब तक कोई प्रशासनिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

पुरातत्वविद शिरीन रत्नागर का निधन
भारत की प्रसिद्ध पुरातत्वविद शरीन रत्नागर का मुंबई में बीमारी से निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। रत्नागर हड़प्पा सभ्यता और सिंधु घाटी संस्कृति के अध्ययन के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने विशेषतौर से हड़प्पा सभ्यता के व्यापारिक संबंधों, सामाजिक संरचना और उसके पतन पर गहन शोध किया था। अयोध्या विवाद में भी उन्होंने विशेषज्ञ गवाह के रूप में अपनी राय रखी थी। रत्नागर ने भारतीय पुरातत्व और इतिहास लेखन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सावंतवाड़ी स्टेशन का नाम होगा मधु दंडवते रेलवे टर्मिनस
महाराष्ट्र के कोकण में गोवा से सटे सावंतवाड़ी स्टेशन का नाम अब लोकमान्य मधु दंडवते रेलवे टर्मिनस होगा। मंगलवार को महाराष्ट्र की कैबिनेट ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को मंजूरी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला समाजवादी नेता मधु दंडवते के सम्मान में लिया गया है, जिन्हें कोंकण रेलवे का शिल्पकार माना जाता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी के बाद अब नाम परिवर्तन के इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र के पास भेजा जाएगा।