{"_id":"6a336f9aa3b9edc97d02d813","slug":"sonipat-police-accused-arrested-for-murdering-his-uncle-in-dera-bassi-and-a-friend-in-panipat-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी, डेराबस्सी में चाचा व पानीपत में दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सोनीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी, डेराबस्सी में चाचा व पानीपत में दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट और मुरथल थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक खास रणनीति बनाई। देर रात भिगान टोल प्लाजा को जानबूझकर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
डेराबस्सी में अपने चाचा और पानीपत में दोस्त की हत्या कर भाग रहे एक खूंखार आरोपी को सोनीपत पुलिस ने देर रात एक नाटकीय घटनाक्रम में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मॉडल टाउन, पानीपत निवासी साहिल मलिक के रूप में हुई है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (सोनीपत) और मुरथल थाना पुलिस ने भिगान टोल प्लाजा पर एक विशेष रणनीति के तहत नाकाबंदी कर आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।
दोहरे हत्याकांड को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, आरोपी साहिल मलिक ने बुधवार शाम मोहाली के डेराबस्सी स्थित गांव घोलूमाजरा की सिक्योरिटी एन्क्लेव में अपने चाचा राहुल मलिक की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह अपने चाचा के शव को कार में डालकर पानीपत ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत पहुंचने के बाद उसने सेक्टर 13-17 चौक पर अपने दोस्त अंकुश को कॉल करके बुलाया और उसे भी गोली मार दी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी ने अपने चाचा और दोस्त, दोनों के शवों को पानीपत के सिवाह के पास नहर में फेंक दिया।
जीपीएस लोकेशन और पुलिस का 'चक्रव्यूह'
इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से फरार होने की फिराक में था। इसी बीच डेराबस्सी पुलिस ने कार के जीपीएस लोकेशन को ट्रेस कर लिया और तुरंत सोनीपत के पुलिस कमिश्नर को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट और मुरथल थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक खास रणनीति बनाई। देर रात भिगान टोल प्लाजा को जानबूझकर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी ट्रैफिक जाम और वाहनों की भीड़ में आरोपी की कार भी फंस गई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
पानीपत सीआईए को सौंपा गया आरोपी
देर रात करीब सवा 11 बजे आरोपी साहिल मलिक को गिरफ्तार करने के बाद सोनीपत पुलिस ने उसे आगे की कानूनी कार्रवाई और सघन पूछताछ के लिए पानीपत की सीआईए पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब शवों की तलाश करने के साथ-साथ हत्या के स्पष्ट कारणों की गहराई से जांच कर रही है।