सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The police safely recovered two missing teenage girls.

Panchkula News: दो लापता किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The police safely recovered two missing teenage girls.
विज्ञापन
समयबद्ध कार्रवाई के बाद दोनों नाबालिगों को परिजनों से मिलवाया

डीसीपी ने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अलग-अलग मामलों में लापता हुई दो नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली।
पहले मामले में 16 वर्षीय किशोरी घरेलू बात पर डांट पड़ने के बाद 2 जून को घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि किशोरी हिमाचल प्रदेश में रह रही अपनी मां के पास चली गई थी। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने 14 जून को किशोरी को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में 14 वर्षीय किशोरी 10 जून को बिना बताए घर से चली गई थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि परिजनों से कहासुनी के बाद वह अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश जाने के लिए निकली थी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर उसका पता लगाया और उसे सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अभिभावकों से बच्चों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था संवेदनशील दौर होता है और माता-पिता को बच्चों की भावनाओं को समझते हुए मित्रवत व्यवहार करना चाहिए, ताकि वे अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed