सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Announcement of the formation of the National Cockroach Janata Party; application for registration filed with the Election Commission.

Panchkula News: नेशनल कॉकरोच जनता पार्टी के गठन का एलान, चुनाव आयोग में पंजीकरण की अर्जी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Announcement of the formation of the National Cockroach Janata Party; application for registration filed with the Election Commission.
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता नरेश कादियान ने कहा-यह सामाजिक बदलाव और पारदर्शिता के लिए पहल

पार्टी का नारा: ‘छोटा जीव-बड़ा संदेश, जीने दो सबको सम्मान अधिकार’
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। देश की सियासत में एक अनोखी पहल के तहत नेशनल कॉकरोच जनता पार्टी के गठन का एलान किया गया है। आरटीआई और पशु अधिकार कार्यकर्ता नरेश कादियान ने भारतीय निर्वाचन आयोग के समक्ष पार्टी के पंजीकरण के लिए औपचारिक आवेदन दाखिल किया है।
पार्टी ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत पंजीकरण की मांग की है। इसका मुख्यालय हरियाणा के पलवल जिले के खतेला सराय स्थित मातृछाया, जीव कल्याण वाटिका में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश कादियान ने कहा कि यह केवल व्यंग्य नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव और पारदर्शिता के लिए एक गंभीर प्रयास है। पार्टी का मुख्य नारा छोटा जीव-बड़ा संदेश, जीने दो सबको सम्मान अधिकार रखा गया है।
विज्ञापन

घोषणापत्र के अनुसार पार्टी का उद्देश्य पारदर्शी शासन, सामाजिक ऑडिट, व्हिसलब्लोअर संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसमें अनुच्छेद 51ए के प्रचार-प्रसार, भ्रष्टाचार पर निगरानी और पशु एवं जैव विविधता संरक्षण जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed