सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police crack down on illegal settlements in Panchkula; drive to be held over a week.

Panchkula News: पंचकूला में अवैध बस्तियों पर पुलिस का शिकंजा, एक सप्ताह में अभियान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on illegal settlements in Panchkula; drive to be held over a week.
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस ने शहर को अपराध और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पुलिस आयुक्त पंकज नैन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सड़क किनारे अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन होगा।


इसके बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग से अवैध झुग्गी-झोपड़ियां हटाई जाएंगी। पुलिस आयुक्त पंकज नैन ने कहा कि बिना वैध पहचान पत्र और दस्तावेजों के अवैध ठिकानों में रहना शहर की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे ठिकानों की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। इससे अपराधियों को पनपने का अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शहर के विभिन्न हिस्सों में बिना सत्यापन के लोग अवैध रूप से रह रहे थे। ऐसे ठिकाने नशा तस्करी, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के केंद्र बन सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस की विभिन्न टीमों को अभियान में लगाया गया है। अगले एक सप्ताह के भीतर अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने का लक्ष्य है। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed