सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Block-D repairs incomplete even after two deadlines

Panchkula News: दो डेडलाइन के बाद भी अधूरी ब्लॉक-डी की मरम्मत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Block-D repairs incomplete even after two deadlines
विज्ञापन
30 जून तक फायर सेफ्टी वर्क पूरा होने का दावा

सिविल अस्पताल में इलेक्ट्रिकल और सेंट्रल एसी का काम अभी जारी, मानवाधिकार आयोग में सुनवाई भी जारी
एक साल से अधिक समय बाद भी सिविल अस्पताल के ब्लॉक-डी का काम पूरा नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के ब्लॉक-डी में चल रहा विशेष मरम्मत कार्य दो बार डेडलाइन बढ़ने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है। फिलहाल फायर सेफ्टी से जुड़े कार्य 30 जून तक पूरे होने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि इलेक्ट्रिकल और सेंट्रल एयर कंडीशनिंग का काम अभी जारी है।
पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के अधिकारियों ने पिछले वर्ष हरियाणा मानवाधिकार आयोग को बताया था कि मरम्मत कार्य 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी परियोजना पूरी नहीं हो सकी। हरियाणा सरकार ने इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग को 3.91 करोड़ रुपये जारी किए थे। वर्तमान में करीब 120 मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के आधुनिकीकरण पर फोकस

अस्पताल प्रशासन ब्लॉक-डी में पुराने विंडो एसी की जगह सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम स्थापित कर रहा है। फायर एनओसी प्राप्त करने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर, फायर होज और स्मोक डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा इमरजेंसी ब्लॉक की टपकती छत, सीलन, ढीली बिजली वायरिंग, टॉयलेट और सीवरेज पाइपलाइन की मरम्मत, सड़कों की री-कार्पेटिंग तथा पार्किंग को नए स्वरूप में विकसित करने का कार्य भी योजना में शामिल है।

मानवाधिकार आयोग में चल रही सुनवाई
सिटिजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके नैयर की शिकायत पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग में अप्रैल 2025 से मामले की सुनवाई चल रही है। अब तक चार से अधिक बार सुनवाई हो चुकी है और अगली सुनवाई 12 अगस्त को निर्धारित है। शिकायत में डॉक्टरों के कमरों और मरीजों के वार्ड की छतों से पानी टपकने तथा अस्पताल में नियमित रखरखाव में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे।

कोट
पूरे अस्पताल की इतनी बड़ी मरम्मत लंबे समय बाद हो रही है। ब्लॉक-डी में पीडब्ल्यूडी का काम पूरा होने में समय लग रहा है, लेकिन सभी कार्य गुणवत्ता के साथ कराए जा रहे हैं ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न रहे। -डॉ. मुक्ता कुमार, सिविल सर्जन, पंचकूला
कोट
ब्लॉक-डी में फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिकल और एयर कंडीशनिंग से संबंधित कार्य जारी हैं। फायर सेफ्टी का सिविल वर्क 30 जून तक पूरा कर एनओसी लेने का लक्ष्य रखा गया है। - आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed