सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   murder of woman in chandi mahal area dead body found in damage condition informed to police after coming smell

दिल्ली: चांदनी महल में महिला की हत्या, घर में सड़ी-गली हालत में मिला शव, दुर्गंध आई तो दी पुलिस को सूचना

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 04 Sep 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने के बाद मुमताज के पास पाक की नागरिकता थी। इसके पूर्व पति का परिवार मेरठ में कहीं रहता है। पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

murder of woman in chandi mahal area dead body found in damage condition informed to police after coming smell
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक महिला की सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त मुमताज परवीन (55) के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम को पड़ोसियों को उसके घर से दुर्गंध आई तो पुलिस को खबर दी गई। पुलिस को कमरे से सड़ी-गली हालत में मुमताज का शव बरामद हुआ। 

Trending Videos


पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने के बाद मुमताज के पास पाक की नागरिकता थी। इसके पूर्व पति का परिवार मेरठ में कहीं रहता है। पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। महिला के खिलाफ 1997 में अवैध रूप से भारत में रहने का मामला हुआ था। हालांकि महिला ने वर्ष 2014 में दोबारा भारतीय नागरिकता के लिए अपलाई किया था। चांदनी महल थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि चांदनी महल के छत्तालाल मियां स्थित एक मकान में तेज दुर्गंध आ रही है। खबर मिलते ही पुलिस कमरे पर पहुंची तो वहां बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर पुलिस ने कमरे में प्रवेश किया तो अंदर बैड पर मुमताज का शव पड़ा हुआ था। उसके गले और सिर पर वार के निशान थे। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के पास से एक आधार बरामद हुआ। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला मूलरूप से मेरठ की रहने वाली थी। वर्ष 1980 में महिला की मेरठ के एक मौलाना से शादी हुई थी। इनके यहां तीन बच्चे हुए। किसी बात पर मौलाना ने महिला को तलाक दे दिया। इसके बाद मुमताज ने पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल वहाब से शादी कर दी। इसके बाद मुमताज को पाकिस्तानी नागरिकता मिल गई। पाकिस्तानी पति की मौत के बाद मुमताज वापस भारत में आ गई और अवैध रूप से पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में रहने लगी।

वह लगातार अपने बच्चों के संपर्क में भी रही। पुरानी दिल्ली में ही रहने के दौरान मुमताज ने तीसरी शादी कर ली। चार-पांच माह पूर्व उसके तीसरे पति की मौत हो गई। इसके बाद से मुमताज काफी परेशान थी। उसके पास अक्सर उसके रिश्तेदार मिलने आते रहते थे। अब किसने मुमताज की हत्या की इसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस वारदात में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जता रही है। वहीं मुमताज की हत्या के बाद कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि सीरियल ब्लास्ट के मामले में मुमताज को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा नकली नोट के मामले में भी उस पर एफआईआर दर्ज हुई थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस इसकी जांच की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed