सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian coast guard busts international oil smuggling racket near mumbai three vessels seized

अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी का भंडाफोड़: समंदर में चला रहे थे अवैध कारोबार; भारतीय कोस्ट गार्ड ने 3 जहाज पकड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नवीन पारमुवाल Updated Sat, 07 Feb 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय तटरक्षक बल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुंबई के पास समंदर में तीन जहाजों को पकड़ा गया, जो अवैध तरीके से तेल की खरीद-फरोख्त कर रहे थे।

indian coast guard busts international oil smuggling racket near mumbai three vessels seized
अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी का भंडाफोड़; 3 जहाज जब्त - फोटो : @IndiaCoastGuard
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय कोस्ट गार्ड ने शुक्रवार को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई समंदर और हवाई निगरानी में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान की गई। इस ऑपरेशन के दौरान कोस्ट गार्ड ने तीन जहाजों को जब्त किया है। ये जहाज मुंबई के पास समंदर में अवैध तरीके से तेल की तस्करी कर रहे थे।
Trending Videos


कैसे काम करता था यह गिरोह
अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह युद्धग्रस्त देशों से बड़ी मात्रा में सस्ता तेल खरीदता था। अंतरराष्ट्रीय समंदर सीमा में इस तेल को बीच समंदर में ही दूसरे मोटर टैंकरों में ट्रांसफर करके मोटा मुनाफा कमा रहे थे। इस पूरे नेटवर्क को अलग-अलग देशों में बैठे हैंडलर चला रहे थे, जो तेल की बिक्री और ट्रांसफर का काम संभालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोस्ट गार्ड ने ऐसे लगाया पता
कोस्ट गार्ड के जहाजों ने गुरुवार को मुंबई से करीब 100 नॉटिकल मील पश्चिम में तीन जहाजों को रोका। बोर्डिंग टीम ने जहाजों की तलाशी ली और इलेक्ट्रॉनिक डेटा चेक किया। इसके अलावा दस्तावेजों की जांच की और क्रू से पूछताछ की। इससे अपराधियों की पूरी चेन और उनका तरीका सामने आया।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: कोडीनयुक्त कफ सिरप के तीन तस्करों की 50 करोड़ की संपत्ति होगी सीज

कोस्ट गार्ड की तकनीक से लैस सिस्टम ने भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक मोटर टैंकर की संदिग्ध गतिविधि पकड़ी। डिजिटल जांच से पता चला कि दो अन्य जहाज भी इस जहाज के पास आ रहे थे और तेल से जुड़े माल की गैरकानूनी ट्रांसफर में शामिल हो सकते हैं। इससे भारत समेत तटीय देशों को भारी ड्यूटी का नुकसान हो रहा था।

गुरुवार को स्पेशल टीमों ने जहाजों पर चढ़कर डिजिटल सबूतों की पुष्टि की और उन्हें पकड़ लिया। अब इन जहाजों को मुंबई लाया जाएगा, जहां कस्टम्स और कानून लागू करने वाली एजेंसियां आगे की जांच करेंगी।

जांच में पता चला कि ये जहाज अक्सर अपनी पहचान बदलते थे ताकि तटीय देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां उन्हें पकड़ न सकें। शुरुआती जांच से मालूम हुआ कि जहाजों के मालिक दूसरे देशों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed