सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10-year-old vehicles are being phased out to benefit companies: Rakesh Tikait

कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए 10 साल पुराने वाहनों को किया जा रहा बाहर : राकेश टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
10-year-old vehicles are being phased out to benefit companies: Rakesh Tikait
कमला नेहरू नगर स्थित सीबीआई अकादमी रोड पर हुई महापंचायत में बोलते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्
विज्ञापन
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार बड़े उद्यमियों की जेब भरने का काम कर रही है। इसीलिए 10 साल पुराने वाहनों को सड़कों से बाहर करने का फैसला लिया गया है, जिससे नए वाहनों की बिक्री बढ़े और वाहन निर्माता कंपनियों को लाभ पहुंचे। बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों को उन्होंने सरकार की नाकामी बताया।

राकेश टिकैत ने सोमवार को सीबीआई अकादमी रोड पर आयोजित महापंचायत में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन पर जबरन कब्जे किए जा रहे हैं और विरोध करने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आरोप भी लगाया कि सरकार और बिल्डरों की साठगांठ के कारण सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जा रहे। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह भी कहा कि अस्पतालों की इमारतें खड़ी कर दी गई हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

पत्रकारों से बातचीत में समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी के विवादित बयान पर टिकैत ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान था और माफी मांगने के बाद मामला समाप्त हो गया। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि कॉकरोच अंधेरे में रहता है और सरकार को ही काटेगा।

पेपर लीक मामले पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि इसमें इनके ही लोग शामिल हैं। पंचायत की अध्यक्षता विरेंद्र सिंह चिपियाना ने की। कार्यक्रम में बिजेंद्र सिंह, रामअवतार त्यागी, पवन कुमार, लालाराम, रामकुमार चौधरी, प्रवीण चौधरी, टीनू चौधरी, बबीता चौधरी और संजीव ढिंडार समेत कई किसान नेता मौजूद रहे। मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बागपत और बड़ौत से भी किसान पहुंचे।

----
किसानों के मुद्दों पर अफसरों को सुनाई खरी-खरी

सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई महापंचायत में दोपहर सवा दो बजे एडीएम सिटी विकास कश्यप, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश कुमार, जीडीए के अपर सचिव प्रदीप सिंह और आवास विकास विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं उठाईं और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए खरी-खरी सुनाई। किसानों ने एडीएम से कहा कि आपके हाथ में कुछ नहीं है। मीरपुर में कूड़ा डंपिंग का विरोध करते हुए चेतावनी दी कि किसी भी हाल में वहां कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। तलहैटा के किसानों ने एक्सप्रेसवे पर कट और सर्विस रोड की मांग उठाई। एडीएम ने एनएचएआई से वार्ता कर समाधान कराने का भरोसा दिया। किसानों ने मीरपुर हिंदू में लाठीचार्ज, गिरफ्तारी और वेवसिटी थाने में दर्ज मामलों का मुद्दा भी उठाया। अधिकारियों ने मुकदमे खत्म कराने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे चली वार्ता के बाद पंचायत समाप्त हुई। राकेश टिकैत ने किसानों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो जल्द ही उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं की निगरानी और समाधान के प्रयासों के लिए पांच सदस्यीय केंद्रीय समिति भी गठित की गई है। अधिकारियों के पास पांच जून तक का समय है। इस बीच समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कमला नेहरू नगर स्थित सीबीआई अकादमी रोड पर हुई महापंचायत में बोलते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्

कमला नेहरू नगर स्थित सीबीआई अकादमी रोड पर हुई महापंचायत में बोलते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed