सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Home Secretary went on leave amidst the city's deteriorating law and order situation

Chandigarh News: शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था के बीच गृह सचिव छुट्टी पर चले गए

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The Home Secretary went on leave amidst the city's deteriorating law and order situation
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के बाद शहर की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ अवकाश पर चले गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा को गृह, पुलिस, जेल और समन्वय विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद की ओर से सोमवार को आदेश जारी किए गए।

जानकी दास हत्याकांड के बाद प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर शहर की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की थी। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नाकाबंदी बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी बीच गृह सचिव के अवकाश पर जाने को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह नियमित प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है। विभागों का कामकाज पहले की तरह सुचारु रूप से चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार मनदीप सिंह बराड़ 13 जून से 28 जून तक अवकाश पर रहेंगे। उनके पास मौजूद विभिन्न विभागों का अतिरिक्त कार्यभार अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सौंपा गया है ताकि प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों। दिप्रवा लाकड़ा को गृह, पुलिस, जेल और समन्वय विभाग के अलावा पर्यावरण एवं वन तथा स्थानीय सरकार एवं शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, आईएएस अधिकारी स्वप्निल एम. नाइक को राजस्व, विधि एवं न्याय, प्रोटोकॉल तथा जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed