{"_id":"6a306855b6bc41efea00b26d","slug":"gangsters-have-now-threatened-a-chemist-in-sector-19-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1046305-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गैंगस्टरों ने अब सेक्टर-19 के केमिस्ट कारोबारी को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गैंगस्टरों ने अब सेक्टर-19 के केमिस्ट कारोबारी को दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर की हत्या के बाद सेक्टर-19 के एक मेडिकल स्टोर संचालक को गैंगस्टरों ने रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी मिली है। सूत्रों के अनुसार कारोबारी ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी है। हालांकि सेक्टर-19 थाना प्रभारी सरिता रॉय ने कोई शिकायत मिलने से इन्कार कर दिया है। इससे मेडिकल कारोबारियों और अन्य व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
सेक्टर-11 हत्याकांड के बाद कई कारोबारियों को भी रंगदारी और धमकी भरे फोन आने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने कई संवेदनशील बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार रंगदारी और धमकी के मामलों की जांच क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें कर रही हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं और संवेदनशील बाजारों में निगरानी बढ़ाई गई है। उधर, बढ़ते खतरे को देखते हुए कई व्यापारियों ने निजी सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए हैं। कुछ कारोबारी सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त कर रहे हैं तो कई प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा उपकरणों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। व्यापारिक संगठनों ने पुलिस से सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
केमिस्ट दुकानों पर नया नियम: मास्क और हेलमेट पहनकर नहीं मिलेगी एंट्री
धमकियों के बाद व्यापारियों की बैठक, कई दुकानदारों ने रखे सिक्योरिटी गार्ड
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-19 के एक केमिस्ट संचालक को धमकी मिलने के बाद बाजार के व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-19 सी के प्रतिनिधियों ने सेक्टर-19 थाना प्रभारी सरिता रॉय और डीएसपी पी. अभिनंदन के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक में व्यापारियों ने बाजार में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने, पुलिस गश्त बढ़ाने और नाकों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। इसके बाद कई केमिस्ट दुकानों के बाहर मास्क उतारकर आएं... के नोटिस लगा दिए गए हैं। दुकानदारों ने कहा है कि हेलमेट पहनकर आने वाले लोगों को भी दुकान के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सुरक्षा के मद्देनजर कई दुकानदारों ने निजी सिक्योरिटी गार्ड भी नियुक्त करने शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी सरिता रॉय ने कहा कि व्यापारियों को हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए जिनसे दुकान के बाहर की गतिविधियां भी साफ दिखाई दें। डीएसपी पी. अभिनंदन ने कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की तुरंत सूचना पुलिस को दें और जरूरत पड़ने पर बैग या अन्य सामान की जांच के बाद ही ग्राहकों को दुकान में प्रवेश दें। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था मजबूत बनाने में व्यापारियों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।