सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Heatwave alert for some districts and warnings of rain and lightning for other weather forecast

Bihar Weather: बिहार के कुछ जिलों में हीट वेव और कई में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 Jun 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Weather Forecast: बिहार में दो तरह के मौसम से लोग परेशान हैं। दक्षिण बिहार में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बारिश का इंतजार है लेकिन आज मौसम विभाग ने तीन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं कई जिलों में बारिश और वज्रपात के भी आसार हैं। आइये जानते हैं कहां का मौसम कैसा रहेगा?

Bihar Weather Heatwave alert for some districts and warnings of rain and lightning for other weather forecast
बिहार में दो तरह का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना, बक्सर, समेत कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान हैं। मानसून की एंट्री तो बिहार में हो चुका है लेकिन अब तक लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत नहीं मिली है। पटना समेत कई जिलों में बारिश नहीं होने से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इससे बारिश के आसार बनेंगे। आज से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है। 



मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में हीट वेव का अलर्ट किया है। वही वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में एक दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण गोपालगंज सारण और सिवान में येलो अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में कहां-कैसा रहा मौसम?
इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा, जबकि रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, वैशाली और किशनगंज जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शेखपुरा, बक्सर और कैमूर जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति बनी रही। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कैमूर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 34.6 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो किशनगंज में सबसे कम 24.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 27.5 से 31.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया में जन्मदिन पार्टी की रात गायब हुई किशोरी, पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

कहां-कितनी बारिश हुई?
इस दौरान औरंगाबाद जिले में 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। राज्य में सर्वाधिक वर्षा सरायगढ़ तैबपुर में 12.2 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा शेरघाटी में 10.0 मिमी, कुटुम्बा में 9.6 मिमी, गोह में 7.4 मिमी, मदनपुर में 5.2 मिमी और हाजीपुर में 4.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed