एप डाउनलोड करें

हत्या के पहले मासूम के साथ हुआ कुकर्म, पोस्टमार्टम में खुलासा

ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 May 2016 10:21 PM IST

सार

  • पीएम रिपोर्ट में हुई पुष्टि, हत्यारोपी गया जेल
  • गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
हत्या के पहले मासूम के साथ कुकर्म हुआ था। - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार शाम राजधानी दून के माजरी माफी में मासूम की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मासूम का कत्ल करने के पहले उसके साथ कुकर्म किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है जिसके बाद पुलिस विवेचना का रुख बदल गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने गला घोंटने में प्रयुक्त कपड़ा बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है। उधर पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बृहस्पतिवार को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के माजरी माफी में तीन साल के मासूम की हत्या कर दी गई थी। नशे में धुत्त आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बालक के शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही थी कि बालक के साथ कुकर्म भी हुआ है।
विज्ञापन

जिस कपड़े से घोंटा गला वह बरामद

पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
नशा उतरने के बाद देर रात नशा हत्यारोपी राजेश उर्फ जितेन्द्र से पूछताछ हुई, लेकिन वह अपनी करतूत को छिपाता रहा। हालांकि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के पास से वो कपड़ा बरामद कर लिया, जिससे गला घोंटा गया था।

शनिवार को आरोपी राजेश को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसओ विनोद गुंसाई ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मासूम के साथ कुकर्म भी किया गया था।

नए तथ्य के आधार पर आरोपी को रिमांड पर लेकर फिर से पूछताछ की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि मुकदमे में कुकर्म की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें