{"_id":"6993eda00089ff18eb0817f5","slug":"bihar-news-vaishali-attack-on-excise-department-team-in-vaishali-3-injured-vaishali-news-hajipur-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3961016-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बवाल, उत्पाद टीम पर हमला, कई जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बवाल, उत्पाद टीम पर हमला, कई जवान घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर में शराब कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। भारी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुषों ने टीम को घेर लिया और पथराव व मारपीट की।
घायल का इलाजरत अस्पताल में
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली जिले में शराब कारोबारियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया गया। इस हमले में उत्पाद विभाग के तीन जवान घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर में बड़े पैमाने पर शराब कारोबार होने की सूचना उत्पाद विभाग को मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इसी दौरान भारी संख्या में महिला और पुरुष वहां इकट्ठा हो गए और टीम पर हमला कर दिया। हमले के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख उत्पाद विभाग की टीम ने अपनी जान बचाकर वहां से निकलना ही उचित समझा। टीम हाजीपुर पहुंची, जहां सदर अस्पताल में घायल जवानों को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा तीनों जवानों का इलाज जारी है। घायल जवानों की पहचान चंदन कुमार उम्र 28 वर्ष पिता राजेंद्र पासवान, अमित राज और अनुराग गौतम के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस
हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए। उत्पाद विभाग की टीम ने हमलावरों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर लगातार छापेमारी कर रही है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि होली को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और शराब से जुड़ी सूचना मिलते ही कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में यह घटना हुई। इस घटना से साफ है कि शराब कारोबारियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि शराब कारोबार की सूचना पर टीम छापेमारी करने गई थी। उसी दौरान स्थानीय महिलाओं और शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। तीन जवान घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
Trending Videos