{"_id":"6993f4ae70677ee1c4036664","slug":"terror-of-miscreants-in-rohtak-youth-absconds-with-gold-jewellery-worth-rs-1-59-lakh-in-kalanaur-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बदमाशों का आतंक: कलानौर में 1.59 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर युवक फरार, धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में बदमाशों का आतंक: कलानौर में 1.59 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर युवक फरार, धोखाधड़ी का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (रोहतक)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोप है कि युवक ने भुगतान के लिए बैंक खाता नंबर मांगा। खाता नंबर देने के बाद उसने कहा कि राशि ट्रांसफर कर दी है और अपने मोबाइल नंबर से दुकानदार के मोबाइल पर पेमेंट का फर्जी मैसेज भेज दिया। उस समय नेटवर्क समस्या के कारण दुकानदार तुरंत खाते में राशि की पुष्टि नहीं कर सका।
दुकान पर बैठा संदिग्ध युवक, कैमरे में कैद।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मेन बाजार कलानौर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज दिखाकर 1 लाख 59 हजार रुपये के सोने के आभूषण ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 निवासी गोपाल सोनी ने पुलिस चौकी शहर कलानौर में दी शिकायत में बताया कि उनकी मेन बाजार में “अंबा ज्वेलर्स” नाम से दुकान है।
Trending Videos
14 फरवरी 2026 को शाम करीब 7:10 बजे एक युवक दुकान पर आया, जिसने अपना नाम हिमांशु गर्ग बताया। युवक ने एक सोने की अंगूठी और दो सोने की बालियां, कुल वजन करीब 10 ग्राम 100 मिलीग्राम, जिनकी कीमत 1,59,000 रुपये की खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने भुगतान के लिए बैंक खाता नंबर मांगा। खाता नंबर देने के बाद उसने कहा कि राशि ट्रांसफर कर दी है और अपने मोबाइल नंबर से दुकानदार के मोबाइल पर पेमेंट का फर्जी मैसेज भेज दिया। उस समय नेटवर्क समस्या के कारण दुकानदार तुरंत खाते में राशि की पुष्टि नहीं कर सका। जब उसने बाहर जाकर फोन पर बैंक खाते की जांच की तो कोई रकम जमा नहीं हुई थी। वापस दुकान पर आने तक युवक सोने के आभूषण लेकर फरार हो चुका था।
पीड़ित की शिकायत पर थाना कलानौर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई अनिल द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि बैंक खाते में राशि आने के बाद ही सामान सुपुर्द करें।