सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chitta sold openly in Beed Pond Bathinda video goes viral

Bathinda: बीड तालाब में सरेआम बेचा जा रहा चिट्टा, वीडियो वायरल; पुलिस बोली-कार्रवाई होगी

भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

बीड तलाब की नशा मुक्ति कमेटी के सदस्य विजय सिंह का कहना था कि जो लोग नशा बेचने वालों की वीडियो बनाते हैं, उनको नशा तस्कर धमकाते हैं। पिछले समय के दौरान वो खुद नशा तस्करों के जानलेवा हमले का शिकार हो चुके है। 

Chitta sold openly in Beed Pond Bathinda video goes viral
चिट्टा बेचने और खरीदने वाले का वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा के थाना सदर अधीन आने वाले बीड तलाब एरिया में सरेआम चिट्टा बेचा जा रहा है। लेकिन पुलिस सिर्फ कागजों एवं सोशल मीडिया में सख्ती दिखा रही है। 
Trending Videos


बीड तालाब के कुछ लोगों ने मंगलवार सुबह चिट्टा बेचने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल की गई वीडियो में दिखाई दे रहा कि एक बाइक सवार युवक के पास से एक अन्य युवक नशे की पुड़िया को लेकर खड़ा होता है। दोनों युवक आपस में बहस करने लगते है। इसी दौरान लाल रंग की लोअर पहने युवक जो बाइक सवार युवक को वीडियो में कहता हुआ सुनाई दे रहा कि थोड़ा ओर नशा दे दो, हम बहुत लोग है। इस पर मोटरसाइकिल सवार युवक उसे जवाब दे रहा है कि इतना ही मिलेगा चाहे तुम पचास लोग हो। 



सोमवार को भी बीड तलाब के खेतों में सरेआम नशा बेचा जा रहा था। जिसकी वीडियो वायरल हुई थी। वहीं थाना सदर की पुलिस कुंभकर्णी नींद सो रही है। जब ऐसे नशा सरेआम बिकने के वीडियो वायरल होते है तो उसके बाद ही थाना सदर पुलिस उक्त एरिया में जाकर जांच करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीड तलाब की नशा मुक्ति कमेटी के सदस्य विजय सिंह का कहना था कि जो लोग नशा बेचने वालों की वीडियो बनाते हैं, उनको नशा तस्कर धमकाते हैं। पिछले समय के दौरान वो खुद नशा तस्करों के जानलेवा हमले का शिकार हो चुके है। 

उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन एवं मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि बीड तलाब में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विजय का कहना था कि जब भारी पुलिस बल बीड तलाब एरिया में आती है तो तब नशा बहुत कम मात्रा में बरामद होता है। लेकिन जब पुलिस नहीं होती तो उक्त एरिया में सरेआम नशा बेचा जाता है। 

थाना सदर के एसएचओ जसविंदर सिंह ने कहा कि वे युद्ध नशे विरूद्ध के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि जो लोग वीडियो में नशा बेचते और लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, वो कौन है, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed