एप डाउनलोड करें

हैवानियत के बाद दरिंदे की धमकी, ...तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लखनऊ के आलमबाग में शनिवार दोपहर किशोरी से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने धमकाया भी था। किशोरी को खामोश रहने की चेतावनी दी गई।
और पढ़ें
विज्ञापन


मुख्‍य आरोपी ने किशोरी को मोबाइल फोन पर गैंगरेप की वीडियो फिल्म बनाने की जानकारी देते हुए कहा कि अगर परिवारवालों को कुछ बताया या पुलिस से शिकायत की तो अश्लील वीडियो यू-ट्यूब पर डालकर उसे पूरी दुनिया में बदनाम कर देगा। वह कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी न ही कोई उससे शादी करेगा।

इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी मूलरूप से सीतापुर की है और करीब चार साल से माता-पिता व छोटी बहन के साथ आलमबाग इलाके में किराये के मकान में रह रही है। उसने कक्षा सात तक पढ़ाई की है और वर्तमान में एक निजी संस्थान से सिलाई-कढ़ाई का काम सीख रही है। जबकि मुख्य आरोपी एक रेस्टोरेंट में काम करता है।
विज्ञापन

विडंबना : घर में बेटे ने की दरिंदगी, परिवारवालों को पता ही नहीं चला

मुख्य आरोपी के घर पर दरिंदगी का खेल खेलता रहा और भीतर मौजूद उसके परिवारीजनों को भनक तक नहीं लगी। वारदात की शिकायत पर पुलिस मुख्य आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिवारीजनों के होश उड़ गए।

पुलिस ने बताया कि कुछ देर पहले उनके बेटे और उसके चार साथियों ने घर पर ही किशोरी से गैंगरेप किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि मकान के बाहर स्थित कमरे में था जबकि वह लोग भीतर थे। बाहर कमरे में क्या हो रहा था? उन्हें पता नहीं लग पाया।

बाइक जब्त कर ले गई पुलिस, आरोपियों की तलाश

आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस की एक टीम शुभम के घर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

पुलिस को शुभम के घर से उसकी अपाचे बाइक मिली जिसे जब्त कर थाना ले आया गया। सीओ आलमबाग मीनाक्षी गुप्ता ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

पीड़िता बोली-सिर्फ मुख्य आरोपी को जानती है
किशोरी ने बताया कि वह चार आरोपियों में सिर्फ मुख्य आरोपी को ही पहचानती है। वह अक्सर अपने दोस्त का नाम लेता था लेकिन कभी मुलाकात नहीं हुई।

शनिवार दोपहर जब गोविंद ने फोन कर मुख्य आरोपी के घर आने को कहा तो उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि कोई साजिश हो रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें