सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Tonk News: Elderly woman murdered for jewellery, lured home for tea and attacked with an axe; woman arrested

Tonk: चाय के बहाने घर बुलाकर कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग महिला की हत्या, शव के टुकड़े कर लूटे जेवर, महिला गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 08:02 PM IST
Tonk News: Elderly woman murdered for jewellery, lured home for tea and attacked with an axe; woman arrested
जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र के लवादर गांव में 70 वर्षीय महिला हरबाई गुर्जर की नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 11 जून को अलग-अलग कट्टों और बोरियों में मिले शव के टुकड़ों से सनसनी फैल गई थी। इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर जेवर लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने बताया कि मृतका हरबाई गुर्जर गांव में अकेली रहती थी। वह अक्सर रात के समय पड़ोसियों के यहां ठहर जाती थी। जांच में सामने आया कि गांव की ही रहने वाली 58 वर्षीय रसाल देवी वैष्णव की नजर महिला के जेवरों पर थी।

पुलिस के अनुसार 9 जून को रसाल देवी ने हरबाई गुर्जर को चाय पीने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां मौका पाकर उसने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर महिला की हत्या कर दी। आरोप है कि महिला के हाथों और पैरों में पहने चांदी के जेवर निकालने के लिए आरोपी ने शव के अंगों को भी काट दिया। इसके बाद शव के टुकड़ों को अलग-अलग कट्टों और बोरियों में भरकर गांव के कचरा फेंकने वाले स्थान पर फेंक दिया। 11 जून को शव के टुकड़े मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में मौत पर भारी पड़ी हिम्मत: पैंथर के जबड़े से भाई को खींच लाई बहन, 15 मिनट तक लड़ी; अब हो रही तारीफ

एएसपी, सीओ, थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने लगातार 6 दिन और 5 रात तक जांच की। इस दौरान टोंक, जयपुर, बूंदी समेत अन्य क्षेत्रों में भी पड़ताल की गई। संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला गया।

इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में मेहंदवास थाने के चालक कांस्टेबल शोएब की सूचना महत्वपूर्ण साबित हुई। इसी आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस पूछताछ में रसाल देवी वैष्णव ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है। आरोपी ने आर्थिक तंगी और जेवर हासिल करने के लालच में हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लूटे गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bilaspur: टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया में  कंपनी पर धांधली का आरोप, चयनित 10 अभ्यर्थियों  में से दो नाम हटाने पर उठाए सवाल

17 Jun 2026

शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटाले के मामले में अयोध्या में सीबीआई की छापेमारी

17 Jun 2026

Shimla: क्ले से सजी लीपन आर्ट में घुंघरू बने मुख्य आकर्षण का केंद्र

17 Jun 2026

शादियां और करोड़ों की ठगी, यूपी में बड़े नेता का समधी निकला ठग; पूरी कहानी

17 Jun 2026

VIDEO: अब फाउंड्रीनगर से सफर होगा आसान, 200 बसें और हाईटेक सुविधाओं की तैयारी

17 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: यूपी रोडवेज में हादसे रोकने की कवायद, ओवरस्पीड पर होगी तत्काल कार्रवाई

17 Jun 2026

VIDEO: 30 जून तक चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, ग्राम पंचायतों से स्कूलों तक जागरूकता

17 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा, महिला सहित तीन की मौत

17 Jun 2026

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भयानक हादसा, महिला सहित तीन की मौत; घायल युवक ने बताई पूरी घटना

17 Jun 2026

VIDEO: एनजीटी के आदेश पर धार्मिक ढांचे ध्वस्त, तालाब की भूमि कराई कब्जामुक्त

17 Jun 2026

VIDEO: तालाब की भूमि पर बने धार्मिक ढांचों को प्रशासन ने हटाया

17 Jun 2026

VIDEO: केसीआई पैंथर्स बनी चैंपियन, अतुल्य वॉयेजेज को 45 रन से हराया

17 Jun 2026

VIDEO: आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी

17 Jun 2026

VIDEO: खाते में होल्ड रकम दिलाने के लिए कोर्ट से गुहार, प्राथमिकी दर्ज

17 Jun 2026

VIDEO: विंध्यधाम धाम में दर्शन-पूजन को लगी लंबी कतारें

शंभू रेलवे ट्रैक धमाका केस: NIA ने गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत को लिया रिमांड पर

VIDEO: अनंत अंबानी ने श्रीकाशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा, संकट मोचन में किए दर्शन

17 Jun 2026

Video: पहलगाम के अरु वैली रोड पर भीषण हादसा, दो की मौत, छह घायल

मंहगी बिजली और बत्ती गुल: राजनांदगांव में दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, CM का पुतला दहन

17 Jun 2026

हैदरगढ़ तहसील में वकीलों और प्रशासनिक कर्मचारियों के बीच विवाद, हाथापाई हुई

17 Jun 2026

Bilaspur: पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग बोले- दो दिनों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय के बाहर देंगे धरना

17 Jun 2026

Video: बिलासपुर में डीएलएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

17 Jun 2026

करनाल पुलिस को 20 दिन तक छकाने वाला शातिर बदमाश गुरजीत अंबाला से दोबारा गिरफ्तार

17 Jun 2026

Meerut: 15वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जीटीबी चैलेंजर और ऋषभ ड्रैगन के बीच मुकाबला

17 Jun 2026

Meerut: आईटीआई साकेत के वृहद मंडलीय रोजगार मेले में पहुंचे स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल

17 Jun 2026

Baghpat: जनसुनवाई में अधिकारियों पर भड़कीं महिला आयोग सदस्य, योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लापरवाही पर जताई नाराजगी

17 Jun 2026

Baghpat: भड़काऊ बयानों पर कार्रवाई की मांग, जिला जाट महासभा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

17 Jun 2026

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी

17 Jun 2026

वरिष्ठ नागरिकों से संवाद, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

17 Jun 2026

महोबा: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, बाइक-स्कूटी समेत गृहस्थी जलकर खाक

17 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed