Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Cadets at an NCC camp in Yamunanagar receive lessons on de-addiction, cybersecurity, and military training.
{"_id":"6a312739fe61a27b2c078433","slug":"video-cadets-at-an-ncc-camp-in-yamunanagar-receive-lessons-on-de-addiction-cybersecurity-and-military-training-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में एनसीसी शिविर में कैडेटों को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और सैन्य प्रशिक्षण का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में एनसीसी शिविर में कैडेटों को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और सैन्य प्रशिक्षण का पाठ
सरस्वती विद्या मंदिर, जगाधरी में आयोजित अंबाला ग्रुप थल सैनिक कैंप सह वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान एनसीसी कैडेटों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, प्रेरणादायक और सैन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अंबाला ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल के निर्देशानुसार तथा 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक के नेतृत्व में किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कैडेटों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए युवाओं से समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियानों की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में राजीव रंजन, डॉ. सोनिया, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. हिमांशी, राजेश सांगवान, डॉ. रमेश धारीवाल तथा मेजर डॉ. हरिंदर सिंह कंग ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कैडेटों को जागरूक किया।
साइबर सुरक्षा विषय पर साइबर पुलिस यमुनानगर के एएसआई बलदेव सिंह ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जानकारी दी। वहीं जिला योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी ने अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।
शिविर में सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियां भी जारी रहीं। हवलदार जसविंदर और सूबेदार कलाम नेगी ने ड्रिल प्रशिक्षण दिया, जबकि हवलदार आजाद ने शस्त्र संचालन की जानकारी दी। हवलदार बलकार सिंह ने मानचित्र पठन का प्रशिक्षण दिया और सीएचएम अमन शर्मा के मार्गदर्शन में कैडेटों का फायरिंग अभ्यास कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक और सक्षम नेतृत्वकर्ता बन सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।