{"_id":"699ef277abbfa60ff30535c5","slug":"video-haryana-board-exams-begin-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: मुस्कुराते चेहरों के साथ केंद्रों से निकले विद्यार्थी, 12वीं अंग्रेजी का पेपर रहा सहज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: मुस्कुराते चेहरों के साथ केंद्रों से निकले विद्यार्थी, 12वीं अंग्रेजी का पेपर रहा सहज
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के बाद बुधवार को जिले भर के परीक्षा केंद्रों से विद्यार्थी खुशी-खुशी बाहर निकले। अधिकांश छात्रों ने पेपर को संतुलित और आसान बताया। जिले के 77 केंद्रों पर कुल 14,433 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विद्यार्थियों के अनुसार अनसीन पैसेज समझने में सरल रहा और प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से जुड़े थे। ग्रामर सेक्शन में टेंस, प्रीपोजिशन और एडिटिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान आए। लेखन खंड में पत्र और आर्टिकल लेखन ने छात्रों को राहत दी। साहित्य भाग में भी अधिकांश प्रश्न पाठ्यपुस्तक आधारित रहे, जिससे तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिला।
पहले ही पेपर के सकारात्मक अनुभव से छात्रों में आगे की परीक्षाओं को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।