सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Radhika Madan anil Kapoor Spotted On The Sets Of Wheel Of Fortune Video Goes Viral

Viral Video: इस एक्ट्रेस का पल्लू पकड़कर मस्ती करते दिखे अक्षय, मजनू भाई ने बीच में पहुंचकर गले लगाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Feb 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar Viral Video: अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सूबेदार' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें राधिका मदान भी अहम भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में दोनों, अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में पहुंचे। यहां अक्षय कुमार को राधिका के साथ मस्ती करते देखा गया।

Akshay Kumar Radhika Madan anil Kapoor Spotted On The Sets Of Wheel Of Fortune Video Goes Viral
अक्षय कुमार-राधिका मदान-अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके शो में अनिल कपूर और राधिका मदान पहुंचे। इस दौरान अक्षय कुमार फुल मस्ती करते दिखे। वे राधिका मदान का पल्लू थामे नजर आए और यह पल कैमरा में कैद हो गया। वहीं, अनिल कपूर के साथ भी उन्होंने खूब पोज दिए।

Trending Videos

राधिका का पल्लू थामे अक्की ने दिए पोज
अक्षय कुमार के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें वे अनिल कपूर और राधिका मदान के साथ दिख रहे हैं। इनके अलावा सौरभ शुक्ला को भी देखा जा सकता है। अक्षय कुमार हमेशा की तरह अपने मजेदार अंदाज में दिखे हैं। राधिका जिस वक्त पैपराजी को पोज दे रही होती हैं, तो वे चुपचाप उनकी साड़ी का पल्लू थाम लेते हैं। यह पल कैमरे में कैद हो जाता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय की हरकत देख राधिका बोलीं- 'सरफिरा'
राधिका मदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी वायरल वीडियो शेयर की है। उन्होंने अनिल कपूर और अक्षय कुमार के साथ वाली वीडियो शेयर कर लिखा है, 'अपने 'सरफिरा' और 'सूबेरदार' के साथ डे आउट'। वहीं, अक्षय कुमार के साथ वाला वीडियो शेयर कर लिखा है, 'यह 'सरफिरा'! साथ में हंसने वाली इमोजी बनाई है। बता दें कि साल 2024 में आई फिल्म 'सरफिरा' में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान भी नजर आई थीं।




अक्षय और अनिल कपूर को देख यूजर बोले- 'मजनू भाई के साथ अक्की'
इसके अलावा अक्षय कुमार का एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें वे अनिल कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों सितारे एक-दूजे के गले लगते हैं फिर पैपराजी को साथ में पोज देते दिखे हैं। अनिल कपूर और अक्षय दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। अनिल कपूर 69 की उम्र में भी शानदार लग रहे हैं। दोनों के इस वीडियो पर नेटिजन्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अक्की के साथ मजनू भाई। उदय शेट्टी भी हो तो और 'वेलकम' हो जाए'। बता दें कि फिल्म 'वेलकम' में अनिल कपूर ने मजनू का रोल निभाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आए। वहीं, नाना पाटेकर उदय शेट्टी के रूप में दिखे थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed