{"_id":"6a3066e270e25841cf00291f","slug":"the-lives-of-five-devotees-were-saved-due-to-alertness-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-996611-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जल पुलिस की मुस्तैदी से बची पांच श्रद्धालुओं की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जल पुलिस की मुस्तैदी से बची पांच श्रद्धालुओं की जान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या की भीड़ वाले दिन शत्रुघ्न घाट, मुनि की रेती पर जल पुलिस की सतर्कता ने पांच लोगों की जान बचा ली। तेज बहाव में फंसकर डूब रहे श्रद्धालुओं को जल पुलिस की रेस्क्यू टीम ने दो अलग-अलग घटनाओं में समय रहते सुरक्षित निकाल लिया।
सोमवार को पहली घटना दोपहर करीब 12:50 बजे हुई। बिहार के जिला मोतिहारी, गांव जितना निवासी 22 वर्षीय सत्येंद्र कुमार पुत्र हजारीलाल गंगा स्नान कर रहे थे। अचानक पैर फिसलने से वह मुख्य धारा में चले गए और तेज बहाव उन्हें बहाकर ले जाने लगा। घाट पर चीख-पुकार मच गई।
शत्रुघ्न घाट पर तैनात जल पुलिस थाना मुनि की रेती की रेस्क्यू टीम ने पल की देरी किए बिना बोट और लाइफ रिंग के साथ नदी में छलांग लगा दी। प्रशिक्षित गोताखोरों ने तेज लहरों और भंवर को चीरते हुए सत्येंद्र तक पहुंचकर पकड़ लिया और बोट से घाट पर ले आए।
विज्ञापन
दूसरा हादसा शाम करीब 5:35 बजे हुआ, जब यूपी के अमरोहा जनपद, गांव सालीसराह से आए 10 श्रद्धालुओं का समूह सामूहिक स्नान कर रहा था। समूह के चार सदस्य 18 वर्षीय प्रिंस यादव पुत्र ऋषिराज यादव, तानिया यादव पुत्री राजेंद्र यादव, 14 वर्षीय प्रियंका यादव पुत्री मुकेश यादव और 16 वर्षीय ऋषिका यादव पुत्री सोनू यादव अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गए। एक साथ चार लोगों को बहते देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई।
जल पुलिस की दूसरी रेस्क्यू टीम ने तुरंत बोट चलाकर चारों को घेर लिया। जवानों ने लाइफ जैकेट पहनाकर एक-एक कर सभी को खींचकर बोट में बैठाया। कुछ ही मिनटों में चारों को सकुशल घाट पर पहुंचा दिया गया। रेस्क्यू के बाद सभी की मेडिकल जांच की गई, स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दोनों रेस्क्यू के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और तीमारदारों ने जल पुलिस के जवानों की बहादुरी की खूब सराहना की।