सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Gwalior youth drowns in Ganga

Rishikesh News: ग्वालियर का युवक गंगा में बहा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 16 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gwalior youth drowns in Ganga
विज्ञापन
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत फूलचट्टी घाट पर गंगा में ग्वालियर (मध्य प्रदेश) का युवक बह गया। एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से युवक की तलाश की जा रही है।


युवक की पहचान शैलेंद्र महावी (30) निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। युवक अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि युवक का परिवार हेंवल नदी के मुहाने पर गंगा नदी में स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान परिवार की एक महिला सदस्य रेनू गुर्जर (33) अचानक नदी के तेज बहाव में बहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को बचाने को चक्कर में शैलेंद्र गंगा नदी में कूद गया। महिला नदी से सुरक्षित बाहर निकल आई लेकिन युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। उन्होंने के बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


---
-मई और जून माह में गंगा में डूबने की प्रमुख घटनाएं

- 1 मई - 18 वर्षीय वंश निवासी निजामपुर, दिल्ली मालाकुंठी क्षेत्र में गंगा में डूबा।
- 9 मई - 20 वर्षीय हर्षित उपाध्याय निवासी भिकियासैंण, अल्मोड़ा भागीरथी घाट पर गंगा में डूबा।

- 14 मई - आशीष कुमार (16) निवासी सागरपुर, जनकपुरी पांडू पत्थर के समीप गंगा में डूबा।
- 14 मई - साईं घाट पर सोनू वर्मा (30) निवासी सराय, मालवीय नगर गंगा में डूबा।

- 16 मई - नमामि गंगे घाट पर वेद प्रकाश (24) निवासी चचियावास, राजस्थान गंगा में डूब गया।
- 21 मई- अमरोहा के दो युवक मोहम्मद कैफ व मोहम्मद फैजान लक्ष्मण झूला के समीप गंगा में बहे।

- 24 मई -दून निवासी आयुष थापा (17) त्रिवेणीघाट के समीप गंगा में डूबा।
- 25 मई- तपोवन स्थित सच्चा धाम घाट पर नहाते समय नोएडा निवासी चंदन यादव (21) डूब गया था।

- 28 मई - सिंगटाली में पर्यटक ऋतु (30) निवासी मेरठ तथा नरेश उपाध्याय (42) निवासी मेरठ गंगा बह गए।
-7 जून - कौडियाला क्षेत्र में इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी आशीष जैन (43) गंगा में बह गया।

- 08 जून- तपोवन के साई घाट पर जोधपुर राजस्थान का पर्यटक (20) श्याम पुत्र सवाई जागीर गंगा में डूबा।
- 14 जून - युसूफ बीच व चंद्रेश्वर घाट पर पति-पत्नी व युवक (कुल तीन) डूबे।

- 15 जून- फूलचट्टी घाट पर गंगा में नहाते समय मध्य प्रदेश का युवक बहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed