{"_id":"69ff179a6bbe0af6f60e00ba","slug":"a-workshop-was-held-on-dr-ambedkars-contribution-to-nation-building-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122526-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डॉ. आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण योगदान पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डॉ. आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण योगदान पर कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 09 May 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- प्रो. एचसी पुरोहित ने रोजगार छात्रों को सृजक बनने का दिया संदेश
देवप्रयाग। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के परिसर चंद्रबदनी नैखरी में समाजशास्त्र विभाग और दून विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर मंच के संयुक्त प्रयासों से डॉ. आंबेडकर का राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर विषय पर एक दिवसीय अंतर्क्रियात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक डॉ. महन्थ मौर्य, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट तथा आंबेडकर मंच के निदेशक प्रो. हर्ष डोभाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में दून विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन प्रो. एचसी पुरोहित उपस्थित रहे। प्रो. पुरोहित ने युवाओं से सरकारी नौकरी तक सीमित न रहकर रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग व कौशल विकास पर जोर दिया। प्रो. हर्ष डोभाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के कमजोर वर्गों, दलितों एवं महिलाओं के उत्थान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट ने संविधान में निहित सामाजिक न्याय और वर्तमान समय में करियर की संभावनाओं पर व्याख्यान दिया। परिसर निदेशक डॉ. महन्थ मौर्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब के बताए अधिकारों और कर्तव्यों के मार्ग पर चलकर ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। संवाद