{"_id":"6a345ddcbacaf9b6d5024c93","slug":"bjp-sector-president-entangled-with-blo-over-cutting-names-from-voter-list-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159998-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वोटर लिस्ट से नाम कटने पर बीएलओ से उलझे भाजपा सेक्टर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वोटर लिस्ट से नाम कटने पर बीएलओ से उलझे भाजपा सेक्टर अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, भवानीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
शाहपुर। विधानसभा निर्वाचन की मतदाता सूची से नाम कटने के मामले में भाजपा के एक सेक्टर अध्यक्ष ने संबंधित बीएलओ पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने भवानीगंज थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के चकचई गांव निवासी तुलसीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उनका आरोप है कि संबंधित बीएलओ ने राजनीतिक कारणों से उनका नाम सूची से कटवाया। तहरीर के अनुसार, जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी लेने के लिए बीएलओ से संपर्क किया तो 17 जून की रात करीब आठ बजे दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
तुलसीराम का आरोप है कि पूछताछ से नाराज बीएलओ ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। प्रकरण मतदाता सूची से संबंधित है, जिसकी जांच और कार्रवाई उपजिलाधिकारी स्तर से की जाएगी। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।